Wednesday, January 21, 2015

केसरिया चावल बसंत पंचमी के लिए - Yellow Rice For Basant Panchami

केसरिया चावल बसंत पंचमी के लिए - Yellow Rice For Basant Panchami


सामग्री (4-5 servings)
1  कप खोया
2 कप उबले चावल
2 बड़े चम्मच दूध
कुछ धागे केसर के
3-4 इलाइची
3-4 लौंग
8 -10 काजू के टुकड़े
8 -10 बादाम कटे हुए
8 -10 पिस्ता बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच किशमिश
2 बड़े चम्मच घी
½ कप चीनी

विधि (how to make saffron rice)
गरम दूध में केसर डाल के रख दे जिससे केसर दूध में घुल जाये.  
एक कढाई में घी डाल के गरम करे काजू, बादाम, किशमिस और पिस्ता को थोडा भून के अलग निकाल के रख ले.
अब उसी कढाई में लौंग और इलाइची डाल के कुछ देर भूने,  फिर चीनी और केसर वाला दूध और खोया डाल के मिलाये.
पके हुए चावल डाल के अच्छे से मिलाये, ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकने दे.
भुने हुए मेवे मिला के गैस से उतार ले गरम गरम केसरिया चावल खाए और खिलाये.  




Tuesday, January 20, 2015

मूंग दाल की खीर – Moong Daal Ki Kheer

मूंग दाल की खीर – Moong Daal Ki Kheer
सामग्री
¾ कप चावल
¼  कप धुली मूंग की दाल
½ ताजा नारियल कद्दूकस करा हुआ
1 कप गुड
¼ छोटा चम्मच छोटी इलाइची
2 बड़े चम्मच काजू के टुकड़े
2 बड़े चम्मच घी

बनाने के विधि (How to make Moong Daal Kheer)
चावल को धोकर भिगो दे. धुली मूंग दाल को गीले कपडे से पोंछ ले. एक कढाई में एक चम्मच घी डाल के गरम करे उसमे काजू डाल के सुनहरा भून के निकाल ले. फिर और एक चम्मच घी डाल के मूंग दाल डाल के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून ले.
अब कढाई में चावल और चार कप पानी डाल के धीमी आंच पर दाल और चावल को पकने दे.
कद्दूकस करे हुए नारियल में गुनगुना पानी डाल के मिक्सी में पीस ले फिर छान के दूध निकाल ले.
गुड़ को कद्दूकस कर के दाल और चावल में मिला के अच्छी तरह से गलने दे.

फिर नारियल का दूध और इलाइची का पाउडर मिला के लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकने दे. गैस से उतार के तले हुए काजू से सजा के परोसे.

Monday, January 19, 2015

ब्रेड की बर्फी - Bread Ki Burfi



ब्रेड की बर्फी - Bread Ki Burfi

सामग्री
2 कप ब्रेड का चूरा
1 कप दूध
1 सूखा नारियल कद्दूकस करा हुआ
1 कप चीनी
4 बड़े चम्मच घी
1 चुटकी खाने वाला गुलाबी रंग
2-3  बूँद रोज एस्सेंस
20 काजू बारीक कटे हुए कुछ 2 टुकडो मे कटे हुए सजाने के लिए

बनाने की विधि
ब्रेड के चूरे को दूध में डाल के 10 मिनट के लिए रख दे.
कद्दूकस करा हुआ नारियल और चीनी को मिला के धीमी आंच पर चीनी गलने तक पकाए
भीगा हुआ ब्रेड का चूरा मिला के 5-6 मिनट और चलाये कटे हुए काजू, रोज एसेंस, रंग और घी मिला के घी छोड़ने तक पकाए..

घी लगी हुई प्लेट या थाली में फैला के ठंडा होने दे. मनचाहे आकार में कट के खाए और खिलाये.

Monday, January 12, 2015

दही के कबाब-Dahi ke Kabab

दही के कबाब-Dahi ke Kabab

सामग्री

1 कप पानी निकाला हुआ दही (hung curd)
2-3 बड़े चम्मच भुने चने का पाउडर या भुना बेसन
2-3 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर
2 चुटकी काली मिर्च का पाउडर
स्वादानुसार नमक
2-3 बड़े चम्मच तेल और घी
1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच हरी मिर्चा बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई

दही बनाने के लिए (How to make Hung Curd)
500 ग्राम ताजे दही को मलमल के कपडे में बाँध के 3-4 घंटे के लिए टांग दे, और उसके नीचे एक बर्तन रख दे सारा पानी निकल जायेगा और दही तैयार है उसे कपडे से निकाल के एक बर्तन में निकाल के रख ले.

कबाब बनाने की विधि
भुने हुए चने के पाउडर को दही में मिला दे, अदरक, हरीमिर्च, हरी धनिया, नमक और काली मिर्च का पाउडर को मिला के अच्छे से मिक्स करे. फिर मिक्स से बराबर  के 10 -12 भाग कर ले अब एक प्लेट में कॉर्न फ्लोर को फैला ले. थोडा सा कॉर्न फ्लोर हाथ में लगा के मिक्स के एक भाग को लेकर गोल करे फिर दबा के कबाब के शेप दे. फिर उसको कॉर्न फ्लोर के प्लेट में डाल के कॉर्न फ्लोर को चारो तरफ अच्छे से लगा दे. इसी तरह से सारे कबाब बना के रख ले.
अब एक नान स्टिक तवे पर थोडा तेल या घी दाल के गरम करे बने हुए कबाब डाल के दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक ले. इसी तरह से सारे कबाब बना ले.
गरमागरम कबाब हरी चटनी और कटे हुए प्याज़ के लच्छे के साथ परोसे और खाए.


Friday, December 12, 2014

Bajre ki Roti बाजरे की रोटी

बाजरे की रोटी- Bajre ki Roti

सामग्री
2 कप बाजरे का आटा
¾ कप उबला और मसला हुआ आलू
¼ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
¼ कप कद्दूकस कटा हुआ ताजा नारियल
2 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक
अन्य सामग्री
घी या बटर रोटी पर लगाने के किये


विधि (How to make bajre ki roti or rotla)
आटे को छान के एक बड़े बर्तन में निकाल ले. आटे में उबला आलू और बाकी की सारी  सामग्री मिला के प्रयाप्त पानी मिला के मुलायम आटा गूंध ले. गुंधे हुए आटे से 6-7 गोले बना ले. एक आटे का गोला लेकर रोटी बेल कर बना ले फिर गरम तवे के ऊपर डाल के दोनों तरफ से घी या बटर लगा सुनहरा सेक ले. इसी तरह से सेक के सारी रोटी बना ले. गरमगरम बाजरे के रोटी लहसुन के चटनी के साथ खाये और खिलाये.


Wednesday, December 10, 2014

दाल सब्जी बिरयानी – Daal Sabji Biryaani

दाल सब्जी बिरयानी – Daal Sabji Biryaani

सामग्री (2-3 Servings)
¼ कप धुली मसूर की दाल
1 कप बिरयानी का चावल
½ कप गोभी के टुकड़े कटे हुए
¼ कप हरे मटर के दाने
2 टमाटर कद्दूकस करे हुए
2 प्याज़ लम्बाई में कटे हुए
1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
½ छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला 
2 छोटे चम्मच खसखस (पानी में भीगी हुई)
1 चुटकी केसर
3 बड़े चम्मच घी या तेल
स्वादानुसार नमक
विधि (how to make biryaani)
खसखस को पानी में भिगो के पीस ले. चावल और दाल को पानी से धोकर अलग अलग भिगो के रख दे.
गोभी और मटर के दानो को थोडा पकने तक भाप में पका ले. चावल में 5  कप पानी डाल के एक कनकी रह जाने तक पका ले. पानी निकाल के अलग रख दे. केसर को 2 चम्मच गरम दूध में भिगो के रख दे.
अब एक कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे, लम्बाई में कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भून के निकाल ले. बचे हुए घी में अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के भूने, टमाटर डाल के दो मिनट तक भूने. फिर धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर और खसखस का पेस्ट डाल के घी अलग होने तक भूने. इस मसाले में भीगी हुई दाल और आधा कप पानी डाल के गलने तक पकाए, पहले से पकी हुई सब्जियां और गरम मसाला डाल के अच्छे से मिलाये केसर वाला दूध डाल के कुछ सेकंड तक भूने.
अब माइक्रोवेव के बर्तन में नीचे भुना हुआ प्याज़ डाले, फिर आधा चावल फैला के डाल दे. अब दाल और सब्जियों का मिश्रण डाले फिर ऊपर से बाकी बचा हुआ चावल फैला दे. भुना हुआ प्याज डाल के ऊपर से दो चम्मच दूध डाल के  ढक्कन ढक के माइक्रोवेव में पांच-सात मिनट तक पकाए. बिरयानी तैयार है प्याज़ और पुदीने के राइते के साथ खाए और खिलाये.





Tuesday, December 9, 2014

मिक्स्ड दाल बड़ा - Mixed Daal Vada

मिक्स्ड दाल बड़ा - Mixed Daal Vada
सामग्री
½ कप चना दाल
½ कप धूली मूंग दाल
½  कप धुली उरद की दाल
2 साबुत लाल मिर्च
2 छोटे चम्मच साबुत धनिया
1 बड़ा चम्मच पुदीना
8-10 करी पत्ते
½ छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया
½ चम्मच गरम मसाला
1 चुटकी हींग
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

विधि (How to make mixed daal vada)
दालों को धोकर पानी में 4 घंटे के लिए भिगो दे.
दाल भीग जाने के बाद पानी निथार के निकाल दे फिर दाल में खड़ी धनिया, जीरा और लाल समूची मिर्च डाल के दरदरा पीस ले. पीसी हुई दाल में कटी हुई धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, और करी पत्ता बारीक काट के मिला दे. गरम मसाला, हींग और नमक मिला के दाल के छोटे छोटे गोले बना ले. तेल को कढाई में डाल के गरम करे.
अब दाल के गोले को हाथ में लेकर चपटा करके गरम तेल में डाल दे. चार से पांच बड़े एक साथ डाल के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पलट पलट के तल ले. इसी तरह से सारे बड़े तल ले.
गरम गरम बड़े हरी चटनी या सौस के साथ परोसे.