Monday, February 10, 2014

मिस्सी रोटी - Missi Roti



मिस्सी रोटी - Missi Roti

सामग्री (5-6 रोटी के लिए)
1 कप बेसन
1/2 आटा
2 चम्मच कद्दूकस करा हुआ अदरक
1 चम्मच कद्दूकस करा हुआ लहसुन
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 मध्यम आकार का प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
2 चुटकी हींग
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
2 बड़े चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
सेकने के लिए तेल या घी
विधि (How to make missi roti at home)
बेसन और आटे को मिला के छान ले. फिर सारी सामग्री अच्छे से मिला के पानी की सहायता से थोडा कड़ा आटा गूँथ ले. फिर ढक के 15-20 मिनट के लिए रख दे.
20 मिनट के बाद फिर से एक बार फिर से गूँथ के 5-6 लोई बना ले.
फिर सूखा आटा डाल के थोड़ी मोटी रोटी बेल ले.
गरम तवे पर डाल के घी या तेल डाल के दोनों तरफ से सुनहरी चित्तिया पड़ने तक सेक ले. इसी तरह से सारी रोटिया सेक ले.
गरम गरम मिस्सी रोटी अपनी मनपसंद सब्जी और रायते के साथ परोसे.

Friday, February 7, 2014

वेजिटेबल पिज़्ज़ा- Vegetable Pizza recipe



वेजिटेबल पिज़्ज़ा- Vegetable Pizza recipe

सामग्री
पिज़्ज़ा बेस के लिए
1 1/2 कप मैदा
1 बड़ा चम्मच एक्टिव ड्राई यीस्ट (1 छोटा चम्मच इंस्टेंट यीस्ट)
1/4 कप हल्का गरम दूध
1/2 कप गरम पानी
1/8 कप तेल
3/4 छोटा चम्मच नमक
1 1/2 चम्मच चीनी

ऊपर डालने के लिए
3/4 कप पिज़्ज़ा चीज़
1 कप कटी हुई मिली जुली सब्जियां (शिमला मिर्च, प्याज़, स्वीट कॉर्न,  टमाटर, पनीर)
1 बड़ा चम्मच पिज़्ज़ा सौस या टोमेटो चिल्ली सौस

विधि (How to make pizza at home)
मैदा को किसी बर्तन में छान ले.
यीस्ट और चीनी को मिला के गरम पानी में डाल के 10 मिनट के लिए रख दे.
फिर मैदा में नमक, तेल और यीस्ट वाला पानी मिला के गरम दूध से नरम आटा गूँथ ले. फिर ढक के किसी गरम जगह पर दो घंटे के लिए रख दे. दो घंटे में आटा फूल के दोगुना हो जायेगा.
आटे को निकाल के फिर से एक बार गूँथ ले. आटे से पिज़्ज़ा के आकार की रोटी बेल ले.
फिर किनारे-किनारे से थोडा हाथ से ऊपर उठा दे.
ओवन को 200c centigrate C पर प्री हीट कर ले.
अब एक पिज़्ज़ा प्लेट में तेल लगा के थोदा आटा छिड़क दे. फिर बेला हुआ पिज़्ज़ा उस प्लेट के ऊपर सेट कर दे.
अब पिज़्ज़ा सौस पिज़्ज़ा के ऊपर लगा दे. और कद्दूकस करी हुई आधी चीज़ फैला दे. फिर कटी हुई सब्जिया फैला दे. और बाकी बचा हुआ चीज़ भी फैला दे.
प्लेट को ओवन में रख के 15- 17 मिनट तक या पिज़्ज़ा बेस सुनहरा पकने तक पका ले.
गरम गरम पिज़्ज़ा खाए और खिलाये.

Thursday, February 6, 2014

वेज मोमोज़ – Vegetables Momos



वेज मोमोज़ – Vegetables Momos
सामग्री (2-3 लोगो के लिये)

बाहरी भाग के लिए   
2 छोटे चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
स्टफिंग के लिए
1 कप कद्दूकस करी हुई पत्तागोभी
1/2 कप कद्दूकस करी हुई गाजर
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मक अदरक, लहसुन कद्दूकस करा हुआ
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच सोया सौस
2 चम्मच तेल
1/2 कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज़
विधि (How to make veg momos)
एक बड़े बर्तन में मैदे को छान के नमक और तेल मिला ले.
फिर उसमें पानी मिलाते हुए उसे नरम गूंथ लें. अब आटे को आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें.
एक कढा़ई में तेल गरम करे उसमे अदरक, लहसुन  और हरी मिर्च डाल कर थोडा़ सा भून लें. सारी सब्ज़ियां डाल के तेज आंच पर 1-2 मिनट तक भूने फिर नमक, काली मिर्च, सोया सास और हरा प्याज़ डाल कर मिलाएं. इसे 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें. फिर गैस बंद करके ठंडा होने दे.
गुंथे हुए आटे की 15-16 लोइया बना ले. फिर पूरी के आकार का बेल ले. अब बेली हुई पूरी में एक बड़ा चम्मच स्टफिंग भर के चारों तरफ से मोड़ते हुए मोमो के आकार का बना ले. अगर मोमो का आकार न बना पाए तो गुझिया के आकार का मोड़ सकते है सारे मोमोज़ को इसी तरह से भरकर तैयार कर लें.
अब स्टीमर में पानी डाल के गरम करे फिर जाली में मोमोज़ को थोडा थोडा दूर दूर रख के भाप में 8-10 मिनट तक पका ले.
अगर स्टीमर नहीं है तो किसी बड़े बर्तन में पानी गरम करे फिर उस बर्तन के ऊपर चावल छानने वाली स्टील की छलनी में मोमोज़ रख के किसी प्लेट से ढक के 8-10 मिनट तक पका ले.
गर्मा-गर्म मोमोज़ तैयार हैं. इन्हें प्लेट में निकालें और लाल मिर्च की चट्नी या सौस के साथ परोसे.

Monday, February 3, 2014

पीला केसरी चावल - Yellow Saffron Rice



पीला केसरी चावल - Yellow Saffron Rice

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
1 कप बासमती चावल (1 घंटे के लिए भिगोया हुआ)
8-10 केसर के धागे या 1 चुटकी केसरी रंग
2 बड़े चम्मच घी
5-6 बड़े चम्मच चीनी
1 टुकड़ा दालचीनी
2-3 हरी इलाइची के दाने
1/2 कटे हुए काजू बादाम
1/4 कप किशमिश
2/3 कप ठंडा दूध

विधि (How to make Sweet Saffron Rice)
भीगे हुए चावल 1 चम्मच घी के साथ एक कनकी रह जाने तक पका ले. सारा पानी निकाल के चावल को ठंडा होने दे.
केसर को 2 चम्मच गरम दूध में भीगा के रख दे.
एक भारी कढाई में घी डाल के गरम करे गरम घी में काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सा भून के निकाल ले.
फिर उसी घी में दालचीनी का टुकड़ा और इलाइची डाले फिर पके हुए चावल डाल के 2-3 मिनट तक भूने फिर दूध और चीनी मिला के धीमी आंच पर ढक के चावल के पूरा पक जाने तक पकाए.
पके हुए चावल में केसर मिला हुआ दूध या एक चुटकी केसरी रंग अच्छे से मिला दे.
भूने ही काजू बादाम, और किशमिश मिला के 1 मिनट तक धीमी आंच पर ढक के पकाए फिर गैस बंद करके गरम हो परोसे.