Tuesday, October 8, 2013

साबूदाना थालीपीठ - Sabudana Thalipeeth



साबूदाना थालीपीठ - Sabudana Thalipeeth

सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
1 कप साबूदाना
2 बड़े आलू उबले और मैस करे हुए
1/2 कप भूने और दरदरे पिसे मूंगफली के दाने
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
1 चम्मच नीबू का रस
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करा हुआ
सेंधा नमक (रॉक साल्ट) स्वादानुसार
घी सकने के लिए


विधि (How to make (sago) sabudana thalipeeth)
साबूदाना को साफ करके अच्छे से पानी से तब तक धोये जबतक साफ पानी न आने लगे और साबूदाने का सारा पाउडर बह जाये.
धुले हुए साबूदाने को 4-5 घंटे या फिर रातभर के लिए भीगा के रख दे.
भीगे हुए साबूदाने में मैश करा हुआ आलू, दरदरी पिसी मूंगफली, हरी मिर्च, हरी धनिया, अदरक, जीरा पाउडर, नमक, मिला के आटे की तरह गूँथ ले.
फिर उसके नीबू के आकार के टुकड़े कर ले.
अब दो प्लास्टिक सीट ले ले. उस के ऊपर थोडा घी लगा ले. अब एक टुकड़ा लेकर उसके बींच में रखे फिर दूसरी प्लास्टिक सीट से ढक दे. और हाथ से या फिर बेलन से बेल के गोल आकार का बना ले.
अब एक तवा या पैन गरम करे उसके ऊपर थोडा तेल लगा के चिकना करले.
फिर बेला हुआ थालीपीठ सावधानी से उठा के तवे के ऊपर डाल दे.
एक तरफ सिंकने के बाद दूसरी तरफ से पलट के सेक ले किनारे से थोडा तेल डाल के कुरकुरा होने तक सेक ले.
इसी तरह से सारे थालीपीठ बना ले.
गरम गरम थालीपीठ हरी चटनी या रायते के साथ परोसे.

Monday, October 7, 2013

साबूदाना लड्डू- Sabudana Laddu



साबूदाना लड्डू- Sabudana Laddu
सामग्री
1 कप साबूदाना
1 कप कद्दूकस करा हुआ नारियल
1 कप चीनी पिसी हुई
1 कप घी
1/4 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
1/2 कटे हुए मेवे (काजू बादाम)


विधि
एक कढाई में साबूदाना डाल के सूखा ही धीमी आंच पर भूने, जब साबूदाना थोडा फूल के बड़ा और हल्का सुनहरा रंग का हो जाये और कुरकुरा हो जाये तब गैस बंद कर दे और साबूदाना को ठंडा होने दे. ठंडा होने के बाद मिक्सी में डाल के बारीक पाउडर बना ले.
एक कढाई में कद्दूकस करा हुआ नारियल डाल के भूने जब नारियल हल्का सुनहरा हो जाये तो उसमे साबूदाना पाउडर, चीनी मिला के गैस बंद करदे.
एक छोटे पैन में घी डाल के गरम करे जब घी गरम हो जाये तो उसमे कटे हुए मेवे डाल दे 1-2 मिनट भून के घी के साथ ही साबूदाने के मिक्सचर में डाल दे, इलाइची पाउडर भी डाल के सबकुछ अच्छे से मिला दे.
जब मिक्सचर हल्का गरम हो तभी उसके लड्डू बना ले.
ठन्डे होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दे.

Thursday, October 3, 2013

पक्के केले के बर्फी - Ripe Banana Burfi 



पक्के केले के बर्फी - Ripe Banana Burfi 
सामग्री
4-5 पके हुए बड़े केले
2 बड़े चम्मच घी
1 1/2 कप दूध
1 कप चीनी
1 कप कद्दूकस करा हुआ नारियल
1/4 छोटा चम्मच छोटी इलाइची का पाउडर
1/2 कप अखरोट की गिरी (बारीक टूटी हुई)
2 बड़े चम्मच बादाम और अखरोट कटे हुए (सजाने के लिए)
विधि (How to make ripe banana burfi for Navratri)
केले को छील के अच्छे से मैश कर ले.
फिर एक गहरे बर्तन में मैश केले और दूध मिला को पकने के लिए गैस पर चढ़ा दे. जब सारा दूध सूख जाये तो गैस बंद करदे.
एक दूसरे बर्तन में घी डाल के गरम करे, गरम घी में केले और दूध का मिश्रण डाल के लगातार चलाते हुए भूने. जब मिश्रण भूरा हो जाये तो उसमे चीनी, कद्दूकस करा हुआ नारियल, अखरोट की गिरी और इलाइची पाउडर डाल के सूखने तक भूने.
एक प्लेट में घी लगा के चिकना करे फिर मिश्रण को उसमे डाल के 1/2 इंच पतला फैला दे.
ऊपर से कटे हुए अखरोट और बादाम से सजा दे. ठंडा होने के बाद बर्फी के आकार का काट ले.

Tuesday, October 1, 2013

कच्चे केले के चिप्स - Raw Banana Chips



कच्चे केले के चिप्स - Raw Banana Chips
सामग्री
6-7 कच्चे केले
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच नमक
तलने के लिये तेल
विधि - How to Make Raw Banana Chips
किसी बड़े बर्तन में पानी लेकर उसमे हल्दी और नमक मिला दे.
केले धोइये और छील लीजिये, छिले हुये केले से चिप्स कटर से या चाक़ू से एक बराबर पतले चिप्स काट लीजिये और हल्दी नमक के पानी में 5 मिनट के लिए डूबा के रख दीजिये.
5 मिनिट बाद चिप्स पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर डालिये और पानी को अच्छी तरह से सूख जाने दीजिये.
अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में थोड़े से केले के चिप्स डालिये और कुरकुरे होने तलिए फिर प्लेट में निकाल लीजिये.
सारे चिप्स इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.  अच्छी तरह ठंडा होने तक खुला ही रखिये. फिर एयर टाइट डिब्बे में रख दीजिये.
चाय, कॉफ़ी के साथ खाइए और खिलाइए.