Sunday, February 24, 2019
Atta Jaggery cake - आटे और गुड़ का केक बनाने की रेसिपी
Atta Jaggery cake - आटे और गुड़ का केक बनाने की रेसिपी


सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/2 कप गुड़
- 3/4 कप पानी
- 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- 2 चुटकी नमक
- 1/2 चम्मच दालचीनी का पाउडर
- 1/3 कप तेल
- 1/2 कप मिली जुली मेवा (काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश)
- 1 बड़ा चम्मच टूटी फ्रूटी
विधि(How to make whole wheat cake using jiggery)
गुड़ में ¼ कप पानी डाल के घोल ले, फिर छान के अलग रख ले|
आटे में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी, नमक मिला के छान ले|
मेवा को काट ले सारे मेवे और टूटी फूटी को मिला ले एक चम्मच आटा डाल के मिला दे अलग रख ले|
गुड़ के पानी में तेल डाल के मिक्स करे और उसे आटे में डाल दे, आधा कप पानी और डाल ले अच्छे से मिक्स करे|
कटे हुए मेवे डाल के मिला दे|
5 इंच के केक के बर्तन में तेल लगा के चिकना कर ले फिर एक चम्मच मैदा या आटा डाल के केक के बर्तन में अच्छे से फैला ले|
कुकर में से सीटी और रबर निकाल दे और एक कप नमक डाल दे और एक जाली रैक रख दे, गैस पर रख के दस मिनट के लिए गरम करे|
केक के मिश्रण को बर्तन में डाल के फैला दे ऊपर से थोड़ी मेवा या टूटी फ्रूटी डाल दे|
केक का बर्तन कुकर में रख दे और ढक्कन बंद करके पूरे 40 मिनट तक धीमी आंच पर पका ले|
टूथपिक या चाक़ू डाल के चेक कर ले की केक पका है की नहीं, चाक़ू या टूथ पिक साफ बाहर आना चाहिए|
जाली रैक के ऊपर निकाल के ठंडा करे, जब केक पूरी तरह से ठंडा हो जाये तो स्लाइस में काट के सर्व करे|
Saturday, January 12, 2019
Thursday, January 10, 2019
Thursday, December 27, 2018
सेव टमाटर की सब्जी – Sev Tomato ki Sabji

सामग्री
1 कप बेसन सेव
3-4 टमाटर
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1 चम्मच राई
½ चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
1 चम्मच धनिया पाउडर
¼ चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ इंच अदरक
स्वादानुसार नमक
1चम्मच चीनी या गुड़
5-6 करी पत्ते








विधि(How to make gujarati style sev tamater ki sabji)
- कढ़ाई में तेल डाल के गरम करे, तेल में जीरा, हींग डाल के भूने, करी पत्तेडाल के भूने|
- लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डाल के कुछ सेकंड भूने|
- कटे हुए टमाटर और नमक डाल के गलने और तेल अलग होने तक पकाए|
- 2 कप पानी और चीनी डाल के उबाल आने दे| हरी धनिया डाल के गैस बंद कर दे|
- सर्व करते समय सेव डाल के सर्व करे और खाए|
Wednesday, December 5, 2018
तिल और मूंगफली की चिक्की Till and Moongfali Ki Chikki Or Gajak
तिल और मूंगफली की चिक्की Till and Moongfali Ki Chikki Or Gajak


सामग्री
- 1 कप मूंगफली
- 1 कप सफ़ेद तिल
- 1 कप गुड़
- 1 चम्मच घी
विधि(How to make till and moongfali chikki or gajak)









- मूंगफली को कढ़ाई में डाल के भून ले, हाथ से रगड़ के देखे जब छिलका अलग होने लगे तो गैस बंद करदे और मूंगफली को किसी बर्तन में निकाल के ठंडा होने दे|
- उसी कढ़ाई तिल डाल के हल्का सा रंग बदलने और फूल जाने तक भून के निकाल ले|
- मूंगफली को किसी सूती कपडे पर डाल के रगड़ के छिलका निकाल दे|
- मूंगफली को मिक्सी में डाल के दरदरा सा पीस ले|
- तिल को भी दरदरा सा पीस के रख ले|
- कढ़ाई में एक चम्मच घी डाले और गुड़ डाल के पिघलने दे, गुड़ को 3-4 मिनट तक पकाए| पानी में एक बूँद गुड़ की डाल के चेक करे गुड़ एकदम कड़क हो जाना चाहिए| ये बहुत ही जरुरी स्टेप है जब गुड़ कड़क हो जाये तभी हमें आगे का प्रोसेस करना है नहीतो गुड़ को थोडा और पका ले|
- गुड़ में मूंगफली और तिल डाल दे अच्छे से मिला दे|
- किसी थाली या लकड़ी के बोर्ड पर तेल लगा के चिकना कर ले उसी के ऊपर मिश्रण डाल दे और हाथ से थोडा फैला दे|
- बेलन से पतला पतला बेल के चाक़ू से काटने के निशान लगा दे|
- पूरी तरह से ठंडा होने के बाद तोड़ के टुकड़े निकाल ले|
- चिक्की या गजक तैयार है एयरटाइट डिब्बे में भर के रख ले और महीने भर तक खाए|
Tuesday, December 4, 2018
Subscribe to:
Posts (Atom)