Thursday, August 7, 2014

चावल और तिल के पकोड़े - Sesame Rice Balls



चावल और तिल के पकोड़े - Sesame Rice Balls
सामग्री
1 कप उबले हुए चावल
1 कप बारीक कटी हुई सब्जियां (गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, हरा प्याज़)
1 छोटा चम्मच कद्दूकस करा हुआ लहसुन
1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
3 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
2 बड़े चम्मच सफ़ेद तिल
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
स्वादानुसार नमक
तलने के लिये तेल

विधि

एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, लहसुन और हरी मिर्च डाल के भूने फिर कटी हुई सब्जियां डाल के कुछ देर पकाए, नमक और काली मिर्च डाल के 2-3 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करके सब्जियों को ठंडा होने दे.
फिर पकी हुई सब्जी में चावल, कॉर्न फ्लोर, हरी धनिया मिला के अच्छे से मसले. इस मिश्रण से नीबू के आकार के गोले बना ले. सारे गोले बना के फ्रिज में 15-20 मिनट के लिए रख दे.
फ्रिज से निकाल के गोलों को तिल से लपेट दे.
एक kadhayiकढाई में तेल डाल के गरम करे, मध्यम आंच पर गोलों को डाल के सुनहरा होने तक तल ले फिर फिर पेपर नैपकिन के ऊपर निकाल ले.
बरसात के मौसम में गरम गरम पकोड़े हरी चटनी या टोमेटो सौस के साथ परोसे.



Wednesday, August 6, 2014

मलाई प्याज़ की सब्जी-Malai Pyaaz ki Sabji



मलाई प्याज़ की सब्जी-Malai Pyaaz ki Sabji

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
2 कप कटा हुआ प्याज़
4 चम्मच टमाटर की प्युरी
1/2 कप त्ताजी दूध से निकली हुई मलाई
1 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
एक चुटकी हींग
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ी इलाइची
1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी का पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 छोटे चम्मच तेल

विधि (How to make malai pyaz ki sabji)
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, जीरा डाल के चटकने दे फिर हींग डाल के चलाये, बड़ी इलाइची डाल के कुछ सेकंड भूने.
हल्दी धनिया पाउडर और प्याज़ डाल के प्याज़ के सुनहरा होने तक भूने.
टमाटर की प्यूरी और नमक डाल के 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाए.
मलाई डाल के 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे.
गैस बंद करके ऊपर से कसूरी मेथी का पाउडर डाल के गरम गरम सब्जी पराठे या रोटी के साथ परोसे.

Tuesday, August 5, 2014

पनीर पसंदा - Paneer Pasanda




पनीर  पसंदा - Paneer Pasanda
सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
पेस्ट के लिए
200 ग्राम ताजा पनीर पतले चौकोर टुकडो में कटा हुआ
प्याज़ और काजू के पेस्ट के लिए सामग्री
2 बड़े प्याज़ कटे हुए  
4-5 लहसुन की कलियाँ
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा
2 बड़े चम्मच काजू

ब्राउन प्याज़ के पेस्ट के लिए
2 बड़े प्याज़ कटे हुए
1 कप तेल तलने के लिए
अन्य सामग्री
1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 कप ताजा फेटा हुआ दही
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच तेल या घी

सजाने के लिए
2 छोटे चम्मच ताज़ी क्रीम

विधि (How to make paneer pasanda)
एक कप पानी में कटा हुआ प्याज़ डाल के उबाल ले. ठंडा होने के बाद अदरक, लहसुन और काजू के साथ मिला के बारीक पेस्ट बना ले.

ब्राउन पेस्ट के लिए
कढाई में तेल डाल के गरम करे उसमे प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भून ले. ठंडा होने के बाद थोड़े पानी के साथ मिला के पेस्ट बना ले.

अब कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे उबाले प्याज़ का पेस्ट डाल के धीमी आंच पर भूने, फिर मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल के तेल के अलग होने तक भूने.
कढाई को गैस से उतार के ताजा फेटा हुआ दही डाल के अच्छे से मिला दे. फिर गैस पर रख के लगातार चलते हुए 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे.
तले हुए प्याज़ का पेस्ट, पनीर  और नमक मिला के 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे.
गैस से उतार के ताज़ी क्रीम से सजा के गरमागरम पनीर पसंदा नान या चपाती के साथ परोसे.


Monday, August 4, 2014

चैनसू Chainsoo



चैनसू Chainsoo (Kaali Urad ki daal)

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
1 कप काली उरद  
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
4 -5 लहसुन की कलियाँ (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच जीरा
4-5 काली मिर्च
4-5 समूची लाल मिर्च
1 चुटकी हींग
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
3 कप पानी
स्वादानुसार नमक       
1/2  छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई

विधि (How to make chainsoo or kaali urad daal)
एक लोहे की या कोई भी भारी कढाई को गैस पर रख के गरम करे, गरम कढाई में उरद डाल के धीमी आंच पर 4-5 मिनुत तक या खुशबू आने तक भूने फिर गैस बंद करके डाल को ठंडा होने दे. ठंडी होने के बाद उरद को मिक्सी में डाल के दरदरा पीस ले.
अब कढाई में तेल डाल के गरम करे, फिर लहसुन डाल के गुलाबी होने तक भूने. जीरा, हींग, समूची लाल मिर्च और काली मिर्च डाल के कुछ सेकंड्स तक भूने. फिर उरद का पाउडर डाल के 1-2 मिनट तक भूने. फिर हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर, नमक और पानी डाल के उबलने दे.
ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 20-25 मिनट या दाल के पूरी तरह से गलने तक पकाए.
पकने के बाद ऊपर से गरम मसाला डाल के अच्छे से मिला दे. गैस बंद करके हरे धनिये से सजा के गरम गरम चैनसू चावल के साथ परोसे.