Wednesday, June 26, 2013

लिट्टी चोखा या बाटी चोखा - Litti Chokha or Bati Chokha



लिट्टी चोखा या  बाटी चोखा - Litti Chokha  or Bati Chokha
सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
लिट्टी के लिए
2 कप आटा
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच अजवाइन
3/4 चम्मच नमक
2 बड़े चम्मच घी

भरने के लिए
1 कप भुने चने (बिना छिलके वाले) या सत्तू
4-5 लहसुन (कदूकस करे हुए)
1 का टुकड़ा अदरक (कद्दूकस करा हुआ)
1 प्याज़ बारीक कटा हुआ
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1/2 कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
1 चम्मच अजवाइन
1/2 चम्मच कलौंजी
1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
2 भरे हुए लाल मिर्च के अचार का मसाला
नमक स्वादानुसार

चोखा या भरता बनाने के लिए सामग्री
2 आलू उबले हुए
1 बड़ा गोल बैगन
3 बड़े टमाटर
4-5 लहसुन छिले हुए
2 बड़े प्याज़ बारीक कटे हुए
1/2 अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करा हुआ
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच कटी हुई हरी धनिया
1 चम्मच सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार

विधि
लिट्टी का आटा बनाने के लिए
आटे को छान के उसमे नमक, अजवाइन, और तेल मिला के कड़ा आटा गूँथ ले और कपडे से ढक के रख दे.
भरावन बनाने के लिए
भूने हुए चने को बारीक पीस के पाउडर बना ले, अगर सत्तू से बना रहे है तो सत्तू को छान ले.
अब इसमें बारीक कटा प्याज़, लहसुन, अदरक, मिर्च का मसाला, धनिया, अजवाइन, कलौंजी, हरी मिर्च, नीबू का रस, नमक मिला ले. फिर इसमें थोडा पानी (1/4 कप) मिला के भरने का मिश्रण तैयार कर ले.
लिट्टी बनाने के लिए
आटे की बराबर 10-12 लोई बना ले हर एक लोई में करीब 2 चम्मच भरावन भर के अच्छे से बंद कर दे. इसी तरह से सारी लिट्टी भर के तैयार कर ले.
अब ओवन को 200 पर प्री-हीट करे और बेकिंग ट्रे में सारी लिट्टी रख के भूरा होने और काली चित्तियाँ पड़ने तक पकाए, फिर पलट के दूसरी तरफ भी भूरा होने तक पकाए.
बाहर निकाल के घी में डूबा के बैगन के भरते के साथ परोसे.

चोखा या बैगन का भरता बनाने के लिए
टमाटर को उबाल के छिलका निकाल के अलग रख दे.
बैगन को धो ले फिर चाक़ू से छेद करके लहसुन को बैगन के अन्दर डाल दे.
बैगन को ओवन में या फिर गैस के ऊपर भून के मुलायम होने तक पका ले.
फिर छिलका निकाल के लहसुन के साथ ही मसल ले, उबले हुए आलू और टमाटर भी मैस करके मिला दे. अब इसमें प्याज़, अदरक, धनिया, हरी मिर्च, नमक, और सरसों का तेल मिला के हाथो से अच्छे से मसल के मिला दे. चोखा तैयार है. गरम गरम बाटी या लिट्टी के साथ परोसे.

Tuesday, June 25, 2013

चावल के फरे – Chawal ke Phare



चावल के फरे – Chawal ke Phare
 सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
2 कप चावल का आटा
3 1/2 कप पानी
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच नमक

भरने के लिए
1 कप उरद दाल (3-4 घंटे पानी में भीगी हुई)
3-4 हरी मिर्च
1 का अदरक का टुकड़ा
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 कप बारीक कटी हरी धनिया
हींग 2 चुटकी
नमक स्वादानुसार
जीरा 1 छोटा चम्मच
तेल दो बड़े चम्मच

विधि (How to make phare)
दाल का पानी निकाल के उसे अदरक, हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस ले. फिर नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हींग, और हरी धनिया मिला दे. भरने के लिए मिश्रण तैयार है.
अब 3 1/2 कप पानी उबाले जब पानी उबलने लगे तो उसमे नमक मिला दे और चावल का आटा धीरे धीरे कर के मिलाये और किसी काटे से लगातार चलाते रहे. गैस बंद करके ठंडा होने दे.
ठंडा होने के बाद हाथो में तेल लगा के मुलायम आटा गूँथ ले. और उसकी 20-25 लोई बना ले.
अब एक लोई ले कर छोटी पूरी के आकार का बेले फिर उसमे दाल का मिश्रण भर के मोड़ के गुझिया के आकार का  बना दे. इसी तरह से सारे आटे की पूरी बेल के भर के तैयार कर ले.
अब एक स्टीम करने वाले बर्तन में तेल लगाये और उसमे फरे को रख कर भाप में पका ले.
फरे पकने में करीब 12-15 मिनट लगते है फरे पक गए देखने के लिए एक नुकीला चाकू फरे के अन्दर डाले अगर चाक़ू साफ बाहर आ जाये तो फरे पक गए है नहीं तो थोड़ी देर और पका ले.
भाप में पके फरे ऐसे भी सर्वे कर सकते है नहीं तो काट के भून के सर्वे करे.
भूनने के लिए फरे को एक के चार टुकडो में काट ले.
अब एक कढाई में तेल गरम करे फिर उसमे जीरा डाले जीरा हो जाने के बाद कटे हुए फरे डाले और सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूने.
गरम गरम फरे हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ खाए और खिलाये.


Monday, June 24, 2013

चने की दाल के फरे और पीठा Chana dal ke Phare or Pittha



चने की दाल के फरे और पीठा

Chana dal ke Phare or Pittha



सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
2 कप गेहूं का आटा
1 कप चना दाल (3-4 घंटे भीगी हुई)
3-4 हरी मिर्च
1 का टुकड़ा अदरक का
6-7 लहसुन छिले हुए
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
2 चुटकी हींग
1/2 कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार
तेल 2 बड़े चम्मच
जीरा 1 चम्मच

विधि
भीगी हुई दाल को लहसुन, अदरक, हरीमिर्च मिला के दरदरा पीस ले. पिसी हुई दाल में नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हरी धनिया और हींग मिला दे.
आटे को थोडा नमक मिला के कड़ा पूरी के जैसा आटा गूँथ ले.
गुंथे हुए आटे की करीब 20-25 छोटी लोई बना ले.
हर लोई से पूरी बेल ले बिली हुई पूरी में दाल का मिश्रण भर के मोड़ के गुझिया के आकार का बना दे. सारे फरे ऐसे ही भर के बना ले.
अब एक बड़े बरतन में करीब डेढ़ लीटर पानी, नमक और दो चम्मच तेल डाल के गरम करे. जब पानी उबलने लगे तो उसमे भरे हुए फरे एक-एक कर के डाल दे.
और मध्यम आंच पर उबलने दे, थोड़ी देर में सारे फरे ऊपर आ जायेंगे. उसे 4-5 मिनट और उबलने दे. फिर एक फरा निकाल के नुकीला चाक़ू डाल के चेक करे अगर चाक़ू साफ़ निकल आये तो फरा पक गया है नहीं तो थोड़ी देर और पका ले.
उबले हुए फरे को ऐसे भी खा सकते है, गरम गरम फरे ऐसे ही बहुत स्वादिष्ट लगते है या फिर ठन्डे होने के बाद भून के खा सकते है  
भूनने के लिए ...........
एक फरे के 4 टुकड़े कर के काट ले.
फिर एक कढाई  में तेल गरम करे गरम तेल में जीरा डाले जीरा चटक जाने के बाद कटे हुए फरे डाल के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून ले.
फिर हरी चटनी या सॉस के साथ परोसे.