Tuesday, July 11, 2017
Monday, July 10, 2017
स्वादिस्ट और हेल्थी करी पत्ते का चटनी पाउडर – Tasty and Healthy curry Leaves chutney Powder
स्वादिस्ट और हेल्थी करी पत्ते का चटनी पाउडर – Tasty and Healthy curry Leaves chutney Powder

सामग्री
- 1 कप करी पत्ते (धुले हुए)
- 1 बड़ा चम्मच चने के दाल
- 1 बड़ा चम्मच उरद की दाल
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- ½ छोटा चम्मच राई
- 2 चम्मच तेल
- ¼ छोटा चम्मच
- 1 बड़ा चम्मच इमली
- 10-12 समूची लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
विधि(How to make curry leaves chutney powder at home)
- कढाई में एक चम्मच तेल डाल के गरम करे गरम तेल में चने की दाल डाल के कुछ देर भूने, फिर उरद की डाल भी डाल दे और दोनों दालो को सुनहरा हो जाने तक भूने|
- दालो को कढाई से निकाल ले और कढाई के बचे हुए तेल में राई, जीरा, हींग डाल के कुछ सेकंड भूने, फिर इमली और लालमिर्च डाल के मिर्च के करारा हो जाने तक भूने, कढाई से निकाल ले|
कढाई में बचा हुआ एक चम्मच तेल डाले और करी पत्ते डाल के धीमी आंच पर एकदम करारा हो जाने तक भूने, गैस बंद करके सारे मिश्रण को ठंडा हो जाने दे| - मिक्सर में सारा मिश्रण और नमक डाल के पाउडर बना ले|
चटनी पाउडर तैयार है इसे इडली के ऊपर डाले, या दोसे के ऊपर छिड़क के खाए या फिर चावल में घी के साथ डाल के खाए बहुत ही स्वादिस्ट लगेगी| - बचे हुए पाउडर को एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे इसे एक महीने तक रख के खा सकते है|
Sunday, July 9, 2017
Friday, July 7, 2017
Wednesday, July 5, 2017
सूजी का चटपटा नमकीन हलवा - Quick and Spicy Sooji Halwa
सूजी का चटपटा नमकीन हलवा - Quick and Spicy Sooji Halwa

सामग्री
- 1 कप सूजी
- 6 कप पानी
- 1 छोटा शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ
- 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल या घी
- 1 छोटा चम्मच राई
- 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया
- नमक स्वादानुसार
विधि
- एक कढाई में तेल या घी डाल के गरम करे, जब घी गरम हो जाये तो राई डाल के चटक जाने दे, फिर हरी मिर्च और शिमला मिर्च डाल के कुछ देर भूने, कटे हुए टमाटर और नमक डाल के ढक्कन बंद करके गलने तक पकाए|
- 6 कप पानी गरम करने के लिए रख दे, जब पानी उबलने लगे तो गैस बंद कर दे|
- टमाटर गल जाये तो गरम पानी को टमाटर में डाल दे, धीरे धीरे करके सूजी डाल दे और लगातार चलाते हुए सूजी के गाढ़ा हो जाने तक पकाए, बहुत ज्यादा गाढ़ा न करे|
- हरी धनिया से गार्निश करके गरम गरम ही परोसे और खाए|
Monday, July 3, 2017
सूजी का केक प्रेशर कुकर में बनाये- Semolina – Sooji Cake in Pressure Cooker
सूजी का केक प्रेशर कुकर में बनाये- Semolina – Sooji Cake in Pressure Cooker

सामग्री
- 1 कप सूजी
- ¼कप मैदा
- 2/3 कप गुनगुना दूध
- ¼ कप दही
- ¼छोटा चम्मच इलाइची का पाउडर
- ½ कप पिसी चीनी
- ¼ कप तेल या पिघला हुआ मक्खन
- ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- ¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/8 छोटा चम्मच नमक
- 1 बड़ा चम्मच टूटी फ्रूटी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटे हुए काजू और बादाम
विधि (How to make sooji cake in pressure cooker)
- दही में चीनी डाल के फेटे, फिर तेल डाल के मिला दे, सूजी, मैदा और आधा दूध डाल के अच्छे से फेट ले फिर ढक के 15 मिनट के लिए रख दे|
- 15 मिनट के बाद बचा हुआ दूध, नमक, इलाइची पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और आधी टूटी फ्रूटी, और आधे कटे हुए काजू बादाम डाल के मिला दे|
- कुकर में एक कप नमक डाल के तले में फैला दे, एक जाली स्टैंड रख दे, कुकर को मध्यम आंच पर 5-6 मिनट तक गरम होने दे|
- केक बनाने के बर्तन में तेल लगा के चिकना कर ले, फिर एक चम्मच मैदा डाल के चारो तरफ फैला दे|
- केक का मिश्रण पैन में डाल के ऊपर से बची हुई टूटी फ्रूटी और काजू बादाम डाल दे, बर्तन को हलके से पटक के सेट कर ले| गरम कुकर में रख के 35 के लिए पका ले|
- कुकर से बाहर निकाल के केक को पैन से बाहर निकाले और स्लाइस में काट के सर्वे करे|
Subscribe to:
Posts (Atom)