Thursday, October 6, 2016

आलू पनीर फ्रैंकी –Potato Paneer Frankie

आलू पनीर फ्रैंकी –Potato Paneer Frankie

सामग्री
  • ½ कप मैदा
  • ½ आटा
  • ¼ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • पानी आवश्यकता अनुसार
  • नमक स्वादानुसार
  • भरावन के लिए
  • उबले आलू (छील के मैस करे हुए)
  • ½ कप पनीर (कद्दूकस करा हुआ)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच आमचूर
  • ½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • ¼ कप हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • रोल में भरने के लिए
  • टोमेटो सॉस आवश्यकता अनुसार
  • ½ कप पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
  • ½ कप प्याज़ स्लाइस में कटा हुआ
  • ¼ कप गाज़र बारीक कटी हुई
  • ½ कप मयोनीस (क्लिक मयोनीस रेसिपी)
  • बड़े चम्मच तेल
विधि (How to make aalo paneer Frankie at home)
  • मैदा और आटा एक बड़े बाउल में मिला दे उसमे नमक और बेकिंग पाउडर और एक छोटा चम्मच तेल डाल के मुलायम आटा गूँथ ले| आटे को हलके गीले कपडे से ढक के 30 घंटे के लिए रख दे|
  • आधे घंटे के बाद आटे को फिर से गूँथ के 5-6 भाग में बाँट ले| हर भाग से रोटी बेल ले|
  • तवा गरम करके रोटी डाल के दोनों तरफ से हल्का सा पका ले| सारी रोटी इसी तरह से पका के रख ले|

भरावन बनाने के लिए

  • कढाई में 1 चम्मच तेल डाल के गरम करे   
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डाल के भूने फिर उबले और मैश करे हुए आलू डाल के भूने| नमक और सारे सूखे मसाले डाल के मिला दे|
  • कद्दूकस करा हुआ पनीर और हरी धनिया डाल के अच्छे से मिक्स कर दे|
  • भरावन तैयार है इसके भी 5-6 भाग कर के सबको रोल करके लम्बा रोल बना ले इसको चाहे तो तवे के ऊपर डाल के सेक ले नहीं तो ऐसे ही भर सकते है|
  • प्याज़, गाज़र और पत्ता गोभी को बारीक काट के 5-6 भाग में बाँट ले|
  • अब एक पकी हुई रोटी ले आलू के भरावन का एक रोल किनारे पर रखे, उसके ऊपर एक चम्मच मयोनीस डाले एक चम्मच टोमेटो सॉस डाले, फिर पत्तागोभी, गाज़र और प्याज़ के स्लाइस डाल दे| रोटी को अच्छे से रोल करदे और उसके ऊपर टूथपिक्क लगा दे|
  • इसी तरह से सारे रोल बना के रख ले|
  • अब तवा गरम करे और रोल के ऊपर थोडा सा तेल लगा के तवे पर डाल के मध्यम आंच पर सुनहरे चित्ती पड़ने तक सेक ले|
  • इसी तरह से सारे रोल सेक के निकाल ले|
  • आलू पनीर फ्रैकी तैयार है इसे गरम गरम खाए या फिर बच्चो के टिफ़िन में पैक कर के दे|

Tuesday, October 4, 2016

साउथ इंडियन स्टाइल सूखे छोले - South Indian style dry chickpeas (chola)

साउथ इंडियन स्टाइल सूखे छोले  - South Indian style dry chickpeas (chola)
सामग्री (for 3-4 servings)
  • 1 कप छोले
  • 4 कप पानी
  • ¼  छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 छोटा प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 1-2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  • 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक
  • 4-5 करी पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • ½ छोटा चम्मच राई
  • 2 चुटकी हींग
  • 1 चम्मच नीबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच पुदीना (बारीक कटा हुआ)
विधि (How to make south Indian style dry chola)
  • छोलों को पानी से धोकर बेकिंग सोडा डाल के रात भर के लिए या फिर 7 -8 घंटे के लिए भीगा के रख दे|
  • भीगने के बाद छोले का पानी फेक दे और छोले को कुकर में डाल के चार कप पानी और थोडा सा नमक डाल के उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दे, दो सीटी आने के बाद धीमी आंच पर 10-12 मिनट के लिए पका ले या फिर पूरी तरह से पक जाने तक पका ले|
  • एक कढाई में तेल डाल के गरम करे राई और करी पत्ता डाल के भूने फिर हींग और प्याज़ डाल दे, प्याज़ को हल्का सुनहरा होने तक भूने|
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल के कच्ची खुशबु ख़तम होने तक भूने|
  • नमक, काली मिर्च का पाउडर और आधी कटी हुई हरी धनिया डाल के मिला दे|
  • उबले हुए छोले डाल के मिला दे, नीबू का रस मिला के ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकने दे|
  • गैस बंद कर दे और कटी हुई धनिया और पुदीना से गार्निश करके गरम सूखे छोले पराठे के साथ या फिर ऐसे ही स्नैक्स की तरह परोसे और खाए|

Thursday, September 29, 2016

मैसूर बोंडा – Mysore Bonda

मैसूर बोंडा – Mysore Bonda



सामग्री(for 3-4 servings)
  • 1 कप मैदा
  • ¼ कप चावल का आटा
  • ¼ कप खट्टा दही (फेटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक (बारीक कटी हुई)
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 4-5 करी पत्ते (बारीक कटे हुए)
  • स्वादानुसार नमक
  • ¼ बेकिंग पाउडर
  • तलने के लिए तेल
  • ½ कप पानी 

विधि (How to make south Indian style mysore bonda at home)
  • किसी बड़े बर्तन में दही डाल के फेट ले|
  • दही में मैदा और चावल का आटा डाल के मिला दे, फिर पानी मिला के गाढ़ा घोल बना ले| (घोल पकोड़े के घोल से थोडा गाढ़ा रखना है नहीं तो बोंडा गोल नहीं बनेगा फ़ैल जायेगा)
  • घोल में जीरा, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता, हरी धनिया, और नमक डाल के अच्छे से मिला दे|
  • बेकिंग पाउडर डाल के मिला के ढक के 15 मिनट के लिए अलग रख दे|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे गरम तेल में छोटे छोटे पकोड़े डाल दे|
  • मध्यम आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तल के पकोड़े निकाल ले|
  • सारे पकोड़े इसी तरह से तल के निकाल ले|
  • गरम गरम पकोड़े हरे धनिया की या फिर नारियल के चटनी, या फिर टोमेटो सॉस के साथ परोसे और खाए|

Wednesday, September 28, 2016

मसाला पाव - Masala Pav

मसाला पाव - Masala Pav
सामग्री (for 3-4 servings)
  • 6 -8 पाव या बन
  • 50 ग्राम मक्खन
  • मध्यम आकार का प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
  • चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • छोटा शिम्पला मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 2-3 मध्यम आकार के टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • ½ करी धनिया (बारीक कटी हुई)
  • छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 3 छोटे चम्मच पाव भाजी मासाला (किसी भी ब्रांड का या भी घर में बना हुआ)
  • बड़ा चम्मच नीबू का रस
विधि (How to make mumbai street food Masala Pav at home)
  • किसी समतल पैन या तवे के ऊपर 3 चम्मच मक्खन डाल के गरम करे|
  • प्याज़ डाल के सुनहरा हो जाने तक भूने फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ सेकंड तक भुने|
  • कटा हुआ शिमला मिर्च डाल के हल्का मुलायम होने तक भूने|
  • टमाटर डाल के गलने तक पकाए|
  • नमक, मिर्च और पाव भाजी मसाला डाल के पानी सूखने तक पकाए|
  • 2 चम्मच बटर, नीबू का रस और हरी धनिया डाल के भूने|
  • फिर मसाले को तवे पर किनारे कर के उसी तवे पर पाव को बीच से काट के बटर लगा के डाल दे, पाव के बीच में भुना हुआ मसाला लगा के दूसरा टुकड़ा लगा के बंद कर दे, दोनों तरफ से पाव को सेक के प्लेट में निकाल ले|
  • कटी हुई प्याज़ के साथ गरम गरम मसाला पाव परोसे और खाए| 

Tuesday, September 27, 2016

ढाबा स्टाइल पनीर मसाला - Dhaba Style Masala Paneer

ढाबा स्टाइल पनीर मसाला - Dhaba Style Masala Paneer
 

सामग्री (4 लोगो के लिए)
  • 200 ग्राम पनीर (चौकोर टुकडो में कटा हुआ)
  • मध्यम आकार के प्याज़ (बारीक कटे हुए)
  • छोटे चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  • मध्यम आकार के टमाटर  
  • लौंग
  • हरी इलाइची
  • बड़ी इलाइची
  • इंच का टुकड़ा दालचीनी
  • तेज पत्ते
  • बड़े चम्मच देशी घी
  • छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच भुने जीरे का पाउडर
  • छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • छोटा चम्मच गरम मसाला
  • छोटे चम्मच भुने चने का पाउडर
  • समूची लाल मिर्च
  • ½ कप ताज़ा दही (फेटा हुआ)
  • छोटा चम्मच मक्खन (ऑप्शनल)
  • बड़ा चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
  • पनीर तलने के लिए तेल (ऑप्शनल)

विधि (How to make dhaba style masala paneer at home)
  • पनीर को चौकोर टुकडो में काट ले कढाई में तेल डाल के गरम कर के पनीर को हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले| फिर हलके गरम पानी में डाल के रख ले| आप चाहे तो बिना तले हुए भी पनीर को डाल सकते है|
  • कढाई में घी डाल के गरम करे, तेज पत्ता, लौंग, छोटी बड़ी इलाइची, दालचीनी डाल के कुछ सेकंड तक भुने|
  • बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भुने, फिर लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल के कुछ सेकंड तक और भूने|
  • फेटा हुआ डाल मिला के पानी सूखने तक पकाए, पिसा हुआ टमाटर डाल दे|
  • हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और दोनो तरह की लाल मिर्च डाल के के भुने, भुने चने का पाउडर डाल के तेल के अलग होने तक पकाए, फिर जितना पतला रखना हो उतना पानी डाल दे|
  • पनीर के टुकड़े, नमक डाल के बर्तन को धक् के धीनी आंच पर 5 मिनट तक पकाए|
  • गरम मसाला, और कसूरी मेथी मिला के गैस बंद करदे और हरी धनिया से सजा के गरम गरम नान या रोटी के साथ परोसे| परोसते समय ऊपर से मक्खन मिला दे|