Thursday, March 17, 2016

कटहल कोरमा – Kathal Korma

कटहल कोरमा – Kathal Korma

सामग्री (3-4 लोगो के लिए)
  • ½ किलो कटहल (चौकोर टुकडो में कटा हुआ)
  • 2 बड़े प्याज़ बारीक कटे हुए
  • 2 टमाटर बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
  • 2 समूची लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  • 1 चुटकी हींग
  • 3-4 छोटी इलाइची
  • 1 तेज पत्ता
  • 1 कप दही
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया
  • तलने के लिए तेल

विधि(how to make kathal korma or raw jack fruit curry)


  • कटहल को चौकोर टुकडो में काट के नमक लगा के आधे घंटे के लिए रख दे|
  • कढाई में तेल डाल के गरम करे कटहल डाल के हल्का सुनहरा होने तक तल के निकाल ले|
  • कढाई में दो चम्मच तेल छोड़ के सारा तेल निकाल दे, तेल में हींग, जीरा, इलाइची, तेजपत्ता, समूची लाल मिर्च  डाल के थोड़ी देर तक भुने, फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक तले, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के कुछ सेकंड के लिए भूने, टमाटर डाल के गलने तक पकाए|
  • हल्दी, लाल मिर्च डाल के कुछ सेकंड भूने फिर दही डाल के अच्छे से लगातार चलाते हुए भूने|
  • कटहल और नमक डाल के कटहल के गलने तक ढक के पकाए|
  • गरम मसाला डाल के गैस बंद करदे|
  • हरी धनिया से सजा के गरम रोटी के साथ परोसे|

Wednesday, March 16, 2016

राजमा कबाब - Rajma Kabab

राजमा कबाब - Rajma Kabab

 
सामग्री (2-3 servings)
  • 1 कप भीगे और उबले हुए राजमा
  • 2 मध्यम साइज के आलू (उबले हुए)
  • ½ कप प्याज़ बारीक कटा हुआ
  • 2 चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच अदरक (बारीक कटी या कद्दूकस करी हुई)
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 2 बड़े चम्मच घी कबाब सकने के लिए
  • स्वादानुसार नमक 
विधि(How to make Rajma Kabab at home)
  • उबले आलू और राजमा को अच्छे से मैश कर ले|
  • एक कढाई में तेल डाल के गरम करे प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, फिर अदरक हरी मिर्च डाल के कुछ सेकंड भूने|
  • मैश करे हुए आलू और राजमा डाल के अच्छे से मिला दे|
  • नमक, गरम मसाला, हरी धनिया डाल के अच्छे से मिला दे|
  • गैस बंद करके ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद बराबर की 10-12 टिक्किया बना ले.
  • तवा गरम करे और टिक्किया डाल दे चारो तरफ से घी डाल के करारा और भूरा होने तक सेक ले, टिक्की पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले|
  • राजमा के कबाब तैयार है हरी चटनी के साथ परोसे|
  • कबाब को आप तल के बना सकते है, कढ़ाई में तेल डाल के सुनहरा होने तक तल ले फिर किचेन टिशु पर निकल के अतरिक्त तेल निकल जाने दे|

Monday, March 14, 2016

ग्रीन फ्राइड राइस- Green Fried Rice

ग्रीन फ्राइड राइस- Green Fried Rice

सामग्री (2-3 servings)
  • 2 कप पके हुए बासमती चावल
  • 4-5 हरी गोभी के टुकड़े
  • 4-5 फ्रेंच बीन्स बारीक कटी हुई
  • ½कप पालक बारीक कटी हुई
  • ½कप हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ  
  • ¼कप अंकुरित मूंग
  • ½कप प्याज़ कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च छोटे टुकडो में कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 3 बड़े चम्मच ग्रीन चिली सॉस
  • स्वादानुसार नमक
विधि(How to make green fried rice at home)
  • कढ़ाई में तेल डाल के गर्म करे प्याज़ डाल के कुछ देर भूने फिर कटी हुई हरी गोभी, अंकुरित मूंग और बीन्स डाल के हल्का मुलायम होने तक पका ले|
  • कटा हुआ पालक, हरा प्याज़ और शिमला मिर्च डाल के थोड़ी देर और पकाए, फिर पका हुआ चावल डाल के अच्छे से मिला दे|
  • नमक और चिली सॉस डाल के अच्छे से मिला के 1-2 मिनट के भून के गैस बंद करदे|
  • ग्रीन फ्राइड राइस तैयार है गरम गरम सर्वे करे|

Besan ke laddu - बेसन के लड्डू

Tuesday, March 8, 2016

सूजी नारियल के लड्डू – Sooji Nariyal ke Laddu

सूजी नारियल के लड्डू – Sooji Nariyal ke Laddu

सामग्री
  • 1 कप रवा (सूजी)
  • ½ कप सूखा नारियल कद्दूकस करा हुआ
  • ¾ कप चीनी
  • ½ कप पानी
  • केसर के कुछ धागे
  • ¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • ¼ कप घी
  • 1 बड़ा चम्मच काजू 4 टुकडो में कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
विधि(How to make sooji nariyal laddu)
  • एक कढाई में घी डाल के गरम करे काजू और किशमिश डाल के भून के निकाल ले| अब उसी कढाई में सूजी डाल के भूने, धीमी आंच पर लगातार चलते हुए सूजी को हल्का भूरा होने तक भूने, फिर गैस बंद कर दे|
  • किसी गहरे बर्तन में पानी और चीनी डाल के गैस पर चढ़ा दे, जब पानी उबलने लगे तो उसमे केसर डाल दे और एक तार की चाशनी बनने तक उबाले|
  • चाशनी चेक करने के लिए एक बूद चाशनी किसी प्लेट में डाल ले थोड़ी ठंडी होने के बाद ऊँगली और अंगूठे के बीच चिपका के देखे अगर उसमे तार बन रहा है तो चाशनी तैयार है नहीं तो थोडा और उबाल ले (चाशनी को ज्यादा नहीं उबलना है नहीं तो लड्डू बहुत कड़े बनेगे)
  • अब चाशनी में भुनी हुई सूजी धीरे धीरे करके डाले पूरी सूजी डाल के अच्छे से मिला दे और गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दे|
  • थोडा ठंडा हो जाने के बाद भुने हुए काजू और किशमिश मिला दे, इलाइची का पाउडर मिला के बराबर के 15-16 लड्डू बांध ले|
  • लड्डू तैयार है इसे जब चाहे खाए और बचे हुए एयरटाइट डिब्बे में भर के रख दे| ये लड्डू 1 सप्ताह तक रख के खा सकते है|

for more recipes : www.kalchul.com

Friday, February 26, 2016

खस्ता कचौड़ी चाट – Khasta Kachori Chaat

खस्ता कचौड़ी चाट – Khasta Kachori Chaat
सामग्री
कचौड़ी के लिए
  • 1 कप मैदा
  • 4 बड़े चम्मच तेल
  • ½ कप उरद की दाल (भिगो के पिसी हुई)
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ½ छोटी चम्मच सौंफ
  • 1 चुटकी हींग
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • तलने के लिए तेल
कचौड़ी चाट के लिए
  • 1 कप सफ़ेद मटर (भिगो के उबाले हुए)
  • 1 कप इमली की मीठी चटनी
  • 1 कप फेटा हुआ दही
  • छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस करी हुई)
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • चम्मच चाट मसाला
  • चम्मच जीरा पाउडर
  • चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ कप बारीक सेव
  • स्वादानुसार नमक
  • बड़ा चम्मच धनिया (बारीक कटी हुई)
  • चम्मच तेल

विधि (How to make khasta kachori chaat at home)
  • मैदे में नमक और 2 बड़े चम्मच तेल मिला के थोडा कड़ा आटा गूँथ ले, गीले कपडे से ढक के आधे घंटे के लिए रख दे|
  • कढाई में दो चम्मच तेल डाल के गर्म करे हींग, जीरा, सौंफ डाल के भूने, फिर पिसी हुई उरद दाल और नमक, गरम मसाला डाल के अच्छे से मिला दे| भुरभुरा होने तक भूने, फिर कढाई से निकाल के ठंडा होने दे| बराबर के 10 भागो में बांट ले|
  • मैदे की बराबर की 10 लोई बना ले हर लोई को हाथो के फैला के एक भाग भरावन भर के अच्छे से बंद करदे| फिर हथेली पर रख के अच्छे से दबा के के फैला दे|
  • कढाई में तेल डाल के गर्म करे कचौड़ी डाल के हलकी आंच पर सुनहरा और करारा होने ताल तल के निकाल ले. सारी कचौड़ी इसी तरह तल के रख ले|
  • एक नॉन स्टिक कढाई में तेल डाल के गर्म करे मटर डाल के धीमी आंच पर भूरा होने तक भून ले|
  • सर्वे करने के लिए एक प्लेट में कचौड़ी को बीच से तोड़ के रखे|
  • उसमे मटर भर दे, नमक, मिर्च, धनिया पाउडर जीरा पाउडर डाल दे| इमली की चटनी डाल दे फिर दही डाल के चाट मसाला छिड़क दे|
  • अदरक हरी मिर्च और हरी धनिया से गार्निश करके तुरंत ही परोसे|