Monday, February 23, 2015

हरे मटर की बर्फी Matar ki Burfi











 हरे मटर की बर्फी Matar ki Burfi


सामग्री
1 कप दरदरा पिसा हुआ मटर
½ कप नारियल का बुरादा
½ कप पिसी चीनी
¼ कप दूध का पाउडर
½ छोटा चम्मच इलाइची का पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच बादाम की हवाइयां
1 छोटा चम्मच घी बर्तन में लगाने के लिए


विधि (How to make green peas burfi)

एक नॉन स्टिक कढाई में घी डाल के गर्म करे फिर दरदरा पिसा हुआ मटर डाल के लगातार चलते हुए सुनहरा होने तक भुने. पिसी चीनी, दूध का पाउडर, इलाइची पाउडर, नारियल का बुरादा डाल के सूखने तक भूने.
एक समतल थाली में घी लगा के चिकना करले सारा मिश्रण थाली में डाल के बराबर से फैला दे. ऊपर से बादाम की हवाइयां डाल के दबा दे जिससे वह बर्फी में चिपक जाये. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट के खाए और खिलाये.





Friday, February 20, 2015

राम लड्डू या मूंग दाल के पकोड़े - Ram Laddu or Moong Dal Pakode

राम लड्डू  या मूंग दाल के पकोड़े - Ram Laddu or  Moong Dal Pakode

सामग्री
1 कप धुली मूंग दाल
½ कप चना डाल
¼ कप धुली उरद दाल
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
1 चम्मच कद्दूकस करी हुई अदरक
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चुटकी हींग
तलने के लिए तेल
अन्य सामग्री
कद्दूकस करी हुई मूली
नीबू का रस
काला नमक

विधि (How to make Ram Laddu or moong daal pakode)
सारी दालों को अलग अलग धो कर पानी में 4-5 घंटे के लिए भीगा दे. भीगने के बाद पानी से निकाल के दरदरा पीस ले.
सारी दालों को पीस के एक बड़े बर्तन में निकाल ले फिर हाथ से अच्छे से फेटे जब तक दाल फूल के हलकी न हो जाये .
थोड़ी सी दाल को लेकर पानी में डाल के देखे अगर दाल पानी पर तैर के ऊपर आ जाये तो दाल तैयार है. फेटी हुई दाल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग, हरी मिर्च, कद्दूकस करी हुई अदरक, और बारीक कटी हुई हरी धनिया डाल के अच्छे से मिला दे.
एक गहरी कढाई में तेल डाल के गरम करे. गरम तेल में दाल के छोटे छोटे गोल पकोड़े डाल के मध्यम आंच में सुनहरा होने तक तल ले. इसी तरह से सारे पकोड़े तल ले.

परोसने के लिए पकोडो को प्लेट में निकाले ऊपर से कद्दूकस करी हुई मूली, नीबू का रस, और काला नमक छिड़क दे. हरी चटनी डाल के गरम गरम राम लड्डू खाए और खिलाए.

Thursday, February 19, 2015

अंकुरित मूंग और सब्जियों का चटपटा रोल - Spicy Bean Sprouts and Vegetables rolls

अंकुरित मूंग और सब्जियों का चटपटा रोल - Spicy Bean Sprouts and Vegetables rolls

सामग्री
1 कप अंकुरित मूंग
½ कप बारीक कटी हुई गोभी
¼ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
¼ कप बारीक कटा हुआ हरा प्याज़
¼ कप कद्दूकस करी हुई गाज़र
1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच लहसुन कद्दूकस करा हुआ
1 छोटा चम्मच हरी मिर्च बारीक कटी हुई
¼ छोटा चम्मच ताज़ी कुटी काली मिर्च
¼ चम्मच चीनी
2 छोटे चम्मच चिली सौस
1 बड़ा चम्मच तेल

अन्य सामग्री
5-6 पहले से सिकी हुई रोटिया
1 बड़ा चम्मच तेल

विधि (how to make stuffed roll with roti)
भरावन बनाने के लिए
एक कढाई में तेल डाल के गर्म करे गरम तेल में लहसुन डाल के कुछ देर भुने, हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज़ डाल के गुलाबी होने तक भुने. सारी सब्जियां और मूंग डाल के कुछ देर पकने दे. नमक, काली मिर्च, चीनी, चिली सॉस मिला के 2-3 मिनट तक या पानी सूखने तक भुने.
आंच बंद करके भरावन ठंडा होने दे.

अब रोटी को समतल जगह पर रखे और रोटी के अन्दर भरावन को अच्छे से भर के रोटी को अच्छे से लपेट दे. इसी तरह से सारे रोल बना के तैयार करले.
तवा गरम करे और रोल को तवे के ऊपर डाल के चारो तरफ से थोडा तेल डाल के सुनहरी चित्तिया आने तक सेक ले इसी तरह से सारे रोल सेक ले.

गरमागरम रोल टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ परोसे.

Wednesday, February 18, 2015

कलाकंद – Kalakand

कलाकंद – Kalakand

 

सामग्री

250 ग्राम ताजा पनीर

200 ग्राम खोया

½ कप क्रीम

½ कप दूध

200 ग्राम पिसी चीनी

¼ छोटा चम्मच छोटी इलाइची का पाउडर

2 छोटे चम्मच बारीक कटे हुए पिस्ते या बादाम

1 बड़ा चम्मच घी

 

विधि (How to make kalakand at home)

पनीर, खोया को अच्छे से मसल के मिला ले, दूध और क्रीम भी मिला दे.
एक कढाई में घी डाल के गरम करे. मिश्रण को कढाई में डाल के मध्यम आंच पर सूखने तक भूने. आंच से उतार के ठंडा होने दे जब मिश्रण हल्का गरम हो तो उसमे पिसी चीनी और इलाइची पाउडर डाल के अच्छे से मिला दे. घी लगी हुई प्लेट में मिश्रण को डाल के कटे हुए पिसते या बादाम से सजा के ठंडा होने के लिए फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दे.

फ्रिज से निकाल के ठंडा ही परोसे.

Tuesday, February 17, 2015

आलू मेथी के कटलेट्स- Alu Methi Cutlets

आलू मेथी के कटलेट्स- Alu Methi Cutlets
सामगी
1 कप उबला और पिसा हुआ आलू
½ कप हरी मेथी के पत्ते बारीक कटे हुए
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
½ कप ब्रेड का चूरा
¼ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच जीरा
¼ कप बारीक कटी हुई हरी धनिया
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
½ छोटा चम्मच चाट मसाला
1 छोटा चम्मच नीबू का रस
2 छोटा चम्मच तेल
½ कप मैदा
स्वादानुसार नमक
तलने के लिए तेल

विधि (how to make alu methi cutlets)
एक नॉन स्टिक कढाई में दो छोटे चम्मच तेल डाल के गरम करे, जीरा डाल के चटकने दे.
कद्दूकस करी हुई अदरक डाल के कुछ सेकंड तक भुने, मिर्च और कटा हुआ प्याज़ डाल के गुलाबी होने तक भुने. बारीक कटी हुई मेथी डाल के पानी सूखने तक भुने.
मैस करा हुआ आलू, कसूरी मेथी, हरा धनिया, नमक और सारे मसाले डाल के 1 से 2 मिनट तक भुने. नीबू का रस मिला के आंच से उतार ले.
मिश्रण को ठंडा होने दे. पूरी तरह से ठंडा होने के बाद 6-8 कटलेट बना के अलग रख ले.
आधे कप मैदे में ¾ कप पानी डाल के गाढ़ा घोल बना ले एक प्लेट में ब्रेड के चूरे को फैला ले हर एक कटलेट को मैदे के घोले में डूबा के ब्रेड के चूरे से लपेट दे.
एक गहरी कढाई में तेल डाल के गरम करे. गरम तेल में कटलेट्स डाल के सुनहरा होने तक हर तरफ से पलट पलट के तल ले.

कढाई से निकाल के गरम गरम आलू मेथी के कटलेट हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ खाए और खिलाये.

Monday, February 16, 2015

स्वीट कॉर्न और नूडल्स के कटलेट्स - Sweet Corn and noodles Cutlets

स्वीट कॉर्न और नूडल्स के कटलेट्स - Sweet Corn and noodles Cutlets
सामग्री
1 कप उबले हुए नूडल्स
½ कप उबले हुए स्वीट कॉर्न के दाने
½ कप ब्रेड का चूरा
½ कप बारीक कटे हुए हरे प्याज़
½ कप कद्दूकस करा हुआ चीज़
स्वादानुसार नमक
¼ छोटा चम्मच कालीमिर्च का पाउडर
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
तलने के लिए तेल

विधि (How to make cutlets)
उबले हुए भुट्टे के दानो को दरदरा पीस ले.
उबले हुए नूडल्स, पिसे हुए भुट्टे के दाने, हरा प्याज़, कद्दूकस करा हुआ चीज़ और नमक. कालीमिर्च, और हरी मिर्च सभी को एक बर्तन में डाल के अच्छे से मिला ले फिर उस मिश्रण से 6-8 कटलेट्स बना ले.
एक बड़ी प्लेट में ब्रेड के चूरे को फैला दे. अब हर एक कटलेट को ब्रेड के चूरे से लपेट दे.
एक कढाई में तेल गरम करे, दो या तीन कटलेट एक बार में डाल के सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर तल ले. इसी तरह से सारे कटलेट्स तल के निकाल ले.

गरमगरम कटलेट टमाटर सौस या हरी चटनी के साथ परोसे.

Friday, February 13, 2015

बिना अंडे का कुकर केक - Eggless Cooker Cake

बिना अंडे का कुकर केक - Eggless Cooker Cake

सामग्री
1 कप मैदा
1½  छोटे चम्मच बेकिंग पाउडर
½ कप कंडेंस्ड मिल्क
½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
1 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
4 बड़े चम्मच पिघला हुआ मख्खन या रिफाइंड आयल
2 बड़े चम्मच पिसी चीनी
2 बड़े चम्मच दूध
2 बड़ा चम्मच कोकोया पाउडर
½ चम्मच तेल बर्तन में लगाने के लिए
1 चम्मच मैदा बर्तन में डालने के लिए

विधि (How to make cake in the cooker)
मैदा, कोकोया पाउडर, बेकिंग पाउडर, सोडा, मिला के दो से तीन बार छान ले.
दूध, कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, वैनिला एसेंस और चीनी अच्छे से मिला ले
दूध वाला मिश्रण धीरे धीरे मैदे के मिश्रण में डाले फिर अच्छे से फेट के मिश्रण को एकसार कर ले. जिससे मुलायम मिश्रण तैयार हो जाये.
एक केक बनाने के बर्तन में तेल लगा के चिकना करे फिर मैदा बुरक दे. अब केक का मिश्रण बर्तन में डाल दे.
अब कुकर को गैस पर रखे फिर कुकर में आधी कटोरी नमक डाल दे. और केक का बर्तन कुकर में रख के तेज आंच पर 5 मिनट तक पकाए फिर गैस धीमी करके कुकर के ढक्कन से रबर और सीटी निकाल के ढक्कन बंद करदे और धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकने दे.
30 मिनट के बाद सावधानी से केक को कुकर से बाहर निकाले और एक टूथपिक या चाकू डाल के चेक करे अगर चाकू में मैदा लग के बाहर आ जाये तो केक को 5 मिनट तक और कुकर में रख के पका ले.

पकने के बाद चाकू की सहायता से केक को बाहर निकाले और अपनी मनपसंद ड्रेसिंग से सजाये ठंडा होने के बाद खाए और खिलाये.