Thursday, February 12, 2015

मूंग दाल की डुबकी वाली कढ़ी- Moong daal ke dubki ki kadi

मूंग दाल की डुबकी वाली कढ़ी- Moong daal ke dubki ki kadi

सामग्री

कढ़ी के लिए  
1 कप खट्टा दही
2 बड़े चम्मच बेसन
1 छोटा चम्मच घी
½  छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½  छोटा चम्मच मेथी दाना
एक चुटकी हींग  
स्वादानुसार नमक

तडके के लिए
1 चम्मच घी
½ छोटा चम्मच राई
¼  छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर
2-3 समूची लाल मिर्च  
6-8 करी पत्ता

डुबकी के लिए
½ कप धुली मूंग दाल 3-4 घंटे पानी में भीगी हुई
1 बड़ा चम्मच तेल
1 छोटा च्म्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट  
½ छोटा चम्मच चीनी  
एक चुटकी सोडा बाई कार्ब
स्वादानुसार नमक

विधि

कढ़ी बनाने के लिए
बेसन और दही को मिला के अच्छे से फेट ले फिर उसमे दो कप पानी मिला दे.
एक गहरी कढाई में घी डाल के गरम करे, घी गरम हो जाये तो उसमे मेथी दाना डाल दे. मेथी पक जाये, हींग और बेसन, दही का घोल डाल दे. हल्दी और नमक डाल के उबाल आने दे एक उबाल आ जाने के बाद गैस धीमी करके 10-12 मिनट तक पकने दे.

डुबकी बनाने के लिए
भीगी हुई दाल से सारा पानी निकाल के दाल को बारीक पीस ले, फिर दाल में नमक, तेल, अदरक मिर्च का पेस्ट, चीनी और सोडा मिला के रख दे.
जब कढ़ी खौलने लगे तो उसमे दाल के मिश्रण से छोटी छोटी पकोड़ी बना के डाल दे जब पकोड़े पक के ऊपर आ जाये तो गैस धीमी करके 5-7 मिनट तक और पकाए.

तडके के लिए
तड़का पैन में घी डाल के गरम करे, घी में राई, करी पत्ता समूची मिर्च डाल के पकाए, पिसी लाल मिर्च डाल के तड़का तुरंत कढ़ी में डाल दे.

हरी धनिया से सजा के गरम गरम डुबकी की कढ़ी रोटी या चावल के साथ परोसे.

Tuesday, February 10, 2015

वेजिटेबल हरा भरा कबाब - Vegetable Hara Bhara Kabab

वेजिटेबल हरा भरा कबाब - Vegetable Hara Bhara Kabab
सामग्री (10-12 कबाब बनाने के लिए)
¼ कप चना दाल
1 कप बारीक कटा पालक
½ कप मसला हुआ पनीर
½ कप उबले हुए मटर
½ कप ब्रेड का चूरा
2 छोटे चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
2 छोटे चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
2-3 हरी मिर्च
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक
सेकने के लिए तेल

विधि (How to make hara bhara kabab)
चना दाल को धोकर पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगो के रख दे. भीगने के बाद पानी फेक दे और दाल को कुकर में डाल दे साथ में अदरक, लहसुन, हरीमिर्च और थोडा नमक डाल दे. थोड़े पानी के साथ दाल को दो सीटी आने तक उबाल ले. कुकर को ठंडा होने दे.
मटर को अलग से उबाल ले.
मटर, पालक और दाल ठंडी होने के बाद मिला के मिक्सी में डाल के पेस्ट बना ले.
पिसे हुए पेस्ट में मसला हुआ पनीर, ब्रेड का चूरा, नमक, गरम मसाला, चाट मसाला डाल के अच्छे से मिला दे. फिर उस मिश्रण से 10 -12 टिक्किया बना ले.
तवा गरम करे तेल डाले फिर 4-5 टिक्की डाल के थोडा थोडा तेल के सुनहरा होने तक दोनों तरफ से पलट पलट के सेक ले.

गरम गरम हरे भरे कबाब हरी चटनी के साथ परोसे. 

Monday, February 9, 2015

अड़ई डोसा - Adai dosa

अड़ई डोसा - Adai dosa

सामग्री (8-10 दोसो के लिए)
3 बड़े चम्मच इडली वाला या कोई भी मोटा चावल
3 बड़े चम्मच धुली मसूर दाल   
3 बड़े चम्मच मूंग दाल
1 बड़ा चम्मच उरद दाल
2 हरी मिर्च
½ इंच का टुकड़ा अदरक
1 चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच मेथी दाना  
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया
2 बड़े चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक
परोसने के लिए
4 बड़े चम्मच नारियल की चटनी
4 बड़े चम्मच टमाटर की चटनी

विधि (how to make Sauth Indian adai dosa or mix dal dosa)
दाल और चावल को धोकर अलगअलग पानी में भीगा के 2-3 घंटे के लिए रख दे. दाल के साथ मेथी भी मिला दे.
भीगने के बाद पानी फेक दे.
दाल, चावल को मिला के हींग, अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस के बारीक पेस्ट बना ले.
पेस्ट में नमक और बारीक कटी हुई हरी धनिया मिला दे.
एक डोसा तवा या कोई भी नॉन स्टिक तवा गरम करे तवे पर तेल लगा के चिकना करे.
दो बड़े चम्मच मिश्रण डाल के अच्छे से फैला दे.
थोडा तेल चारो तरफ से डाल दे. दोसे को पलट के दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक ले.

गरम गरम डोसा टमाटर और नारियल की चटनी के साथ परोसे.

Saturday, February 7, 2015

बिना प्याज़ लहसुन की मिक्स दाल – Mix Dal (without onion garlic)

बिना प्याज़ लहसुन की मिक्स दाल  Mix Dal (without onion garlic)

सामग्री
½ कप काबुली चना (रात भर पानी में भीगा के)
2 बड़े चम्मच चना दाल
2 बड़े चम्मच धुली मसूर दाल
2 बड़े चम्मच धुली मूंग दाल
½ कप कटे हुए टमाटर
2 कप बारीक कटी हुई पालक
1 चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट
1 छोटा चम्मच चीनी
2 बड़े चम्मच तेल
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
पीसने की सामग्री
2 बड़े चम्मच काजू
1 छोटा चम्मच खसखस
2 बड़े चम्मच कद्दूकस करा हुआ नारियल
2-3 कश्मीरी लाल मिर्च
½ छोटा चम्मच कालीमिर्च
1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
3-4 लौंग
1 छोटा चम्मच समूची धनिया

विधि (How to make mix dal with kabuli chana)
पीसने की सारी सामगी को मिला के पर्याप्त पानी मिला के बारीक पेस्ट बना ले.
सारी दालों को मिला के धोकर पानी में 1 घंटे के लिए भीगा दे.
भीगे हुए काबुली चने को धोकर कुकर में डाले दालों को भी कुकर में डाले साथ में हल्दी, नमक और दो कप पानी डाल के 2 सीटी आने तक पकाए फिर गैस धीमी कर के 2-3 मिनट और पकाए. गैस बंद करके कुकर ठंडा होने दे.
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, पिसा हुआ पेस्ट डाल के तेल छोड़ने तक भूने, टमाटर और थोडा नमक डाल के गलने तक पकाए.
पालक डाल के कुछ और देर भुने फिर उबली हुई दाल डाल दे  3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे. फिर चीनी और नीबू का रस डाल के अच्छे से मिला दे. गैस बंद करदे.
गरमागरम दाल रोटी या फिर जीरा राइस के साथ परोसे.


Friday, February 6, 2015

चटपटी मसूर दाल पालक - Spicy Masoor Dal with Palak (spinach)

चटपटी मसूर दाल पालक - Spicy Masoor Dal with Palak (spinach)

सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
½ कप धुली मसूर की दाल
1 कप बारीक कटी हुई पालक
2 छोटे चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच पिसी खटाई
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट
½ कप बारीक कटा हुआ प्याज़
½ कप बारीक कटा हुआ टमाटर
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
विधि (How to make spicy masoor daal palak)
मसूर दाल को धोकर 1 कप पानी के साथ कुकर में दो सीटी आने तक पका ले. फिर गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दे.
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे, जीरा डाल के चटकने दे. फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने, अदरक, लहसुन, और हरी मिर्च का पेस्ट डाल के कुछ देर और भुने, टमाटर और पालक डाल के कुछ देर भुने फिर उबली हुई दाल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, पिसी खटाई डाल के उबलने दे.  अगर दाल बहुत गाढ़ी लगे तो आधा कप पानी मिला के उबलने दे.
हरी धनिया डाल के गरम दाल रोटी और चावल के साथ परोसे.

Thursday, February 5, 2015

अंकुरित मूंग का सलाद - Sprouts Salad

अंकुरित मूंग का सलाद - Sprouts  Salad
सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
1 कप अंकुरित मूंग
¼ कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च
1 बड़ा चम्मच हरा प्याज़ बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया  

गार्निशिंग के लिए
1  छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
1 छोटा चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच सोया सौस
2 छोटे चम्मच सफ़ेद सिरका
½ चम्मच चीनी
½ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च   
2 बड़े चम्मच दरदरी कुटी हुई भुनी मूंगफली
स्वादानुसार नमक

विधि (How to make healthy moong salad)
एक कढाई में तेल डाल के गरम करे तेल में लहसुन डाल के सुनहरा होने तक भून ले फिर गैस बंद करके ठंडा होने दे.
अब भुने हुने लहसुन में सोया सौस, सफ़ेद सिरका, चीनी, मिर्च, नमक और मूंगफली डाल के अच्छे से मिला के गार्निशिंग तैयार कर ले.

अब एक बर्तन में अंकुरित मूंग, शिमला मिर्च मिलाये, पहले से तैयार गर्निशिंग मिला के अच्छे से मिक्स कर ले. ऊपर से हरी धनिया, और हरे प्याज़ से सजा के तुरंत परोसे या फिर फ्रिज में रख के ठंडा करके परोसे.

Monday, February 2, 2015

वेजिटेबल हॉट एंड सौर सूप Vegetable Hot and Sour Soup

वेजिटेबल हॉट एंड सौर सूप Vegetable Hot and Sour Soup

सामग्री (4 लोगो के लिए)
1 छोटी गाज़र कद्दूकस करी हुई  
4-5 बड़े चम्मच पत्तागोभी बारीक कटी हुई  
4-5 बड़े चम्मच फूलगोभी कद्दूकस करी हुई
2 बड़े चम्मच बीन्स बारीक कटी हुई
2-3 बड़े चम्मच हारा प्याज़ बारीक कटा हुआ
3-4 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च  
1 बड़ा मशरूम पतले स्लाइस में कटा हुआ  
2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस करी हुई
1 छोटा चम्मच लहसुन कद्दूकस करा हुआ
1 छोटा चम्मच सोया सौस
1 छोटा चम्मच चिल्ली सौस (इक्छानुसार)
1 छोटा चम्मच सफ़ेद सिरका  
1 ½ चम्मच कोर्न्फ्लौर
स्वादानुसार नमक
4 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक
1 बड़ा चम्मच बटर या तेल

विधि (How to make vegetable hot and sour soup)
एक कढाई में तेल या बटर डाल के गरम करे अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल के कुछ देर भूने.
गाज़र, बीन्स,पत्ता गोभी, फूल गोभी, डाल के कुछ देर भूने, मशरूम और आधा हरा प्याज़ डाल दे.
चार कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक, नमक, काली मिर्च  डाल के उबलने दे.
कॉर्न फ्लौर को आधे कप पानी में घोल के मिला के 1 -2 मिनट तक पकने दे.
सोया सौस, चिल्ली सौस और विनेगर मिला के गैस बंद करदे.

बचे हुए हरे प्याज़ से सजा के गर्मागर्म हॉट एंड सौर सूप परोसे.