Monday, September 10, 2018

बिना चीनी के ड्राई फ्रूट मोदक Instant sugar free Dry Fruit Modak

बिना चीनी के ड्राई फ्रूट मोदक Instant sugar free Dry Fruit Modak


सामग्री
  • 1 कप खजूर (बारीक कटे हुए)
  • 1 कप मिले जुले मेवे (काजू बादाम किशमिश)
  • 1 कप नारियल का बुरादा
  • ½ चम्मच घी
विधि (How to make sugar free dryfruit modak for Ganesh Chaturthi)
एक पैन में घी डाल के गर्म करे घी में मेवे डाल के हल्का सा भून ले| ठंडा करे फिर दरदरा पीस ले|

उसी पैन में खजूर डाल के गरम करे, फिर दरदरी पिसी मेवा, गरी का बुरादा डाल के अच्छे से मिलाये|

गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दे|

ठंडा होने के बाद मोदक के मोल्ड में डाल के मोदक बना ले|

ये मोदक 10-12 दिनों तक रख के खा सकते है|

No comments:

Post a Comment