Wednesday, January 3, 2018

इंस्टेंट भटूरे - Instant bhature

इंस्टेंट भटूरे - Instant bhature


सामग्री
  • 2 कप मैदा
  • ½ कप सूजी
  • 4 उबले आलू
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • तलने के लिए तेल

विधि (How to make Instant Bhature with potatoes)
उबले आलू को बारीक कद्दूकस कर ले सारी गुल्थिया निकाल दे|
मैदे में सूजी, बेकिंग पाउडर नमक और आधा तेल डाल के मिला दे आलू डाल के अच्छे से मिला ले थोडा थोडा पानी डाल के सॉफ्ट आटा गूँथ के तैयार कर ले|
आटे के ऊपर तेल लगा के 15 मिनट के लिए ढक के रख दे|
15 मिनट के बाद आटे की लोइया तोड़ ले|
कढाई में तेल डाल के गरम होने के लिए रख दे|
एक लोई लेकर गोल या अंडाकार जिया चाहे बेलकर तैयार कर ले तेज गरम तेल में भटूरा डाल दे कलछुल से हलके हलके दबा के फूलने दे फिर पलट के दूसरी तरफ भी सेक ले दोनों तरफ से हल्का सुनहरा हो जाने तक सेक के निकाल ले|
इसी तरह से सरे भटूरे सेक के निकाल ले|
गरम गरम भटूरे छोले के साथ सर्वे करे और खाए|

No comments:

Post a Comment