Friday, October 21, 2016

गेहूं के आटे का मसाले वाला खाकरा -Whole Wheat Flour Masala Khakra

गेहूं के आटे का मसाले वाला खाकरा -Whole Wheat Flour Masala Khakra
 
सामग्री (for 10-12 khakra)
  • 1 कप आटा
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • ½ कप दूध
  • 2 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/8 छोटा चम्मच हींग
  • 1/8 छोटा चम्मच हल्दी  
  • स्वादानुसार नमक
  • सूखा आटा रोटी बेलने के लिए


विधि (How to make masala khakra at home)
  • आटा और बेसन मिला ले, फिर जीरा, लाल मिर्च, हींग और डाल के मिला दे| दूध डाल के आटा गूँथ ले गर जरुरत पड़े तो थोडा पानी मिला ले|
  • आटे को ढक के आधे घंटे के लिए अलग रख दे|
  • आटे से बराबर की 8-10 लोई बना ले हर लोई से पतली रोटी बेल ले|
  • तवा गरम कर के रोटी डाल के हल्का हल्का दोनी तरफ से सेक ले| सारी रोटी ऐसे ही सेक के रख ले|
  • हर रोटी के दोनों तरफ तेल लगा के गड्डी बना के रख ले|
  • अब तवे के ऊपर सारी रोटी एक साथ रख दे और मोटे कपडे से दबा दबा के हलकी आंच पर रोटी के करारी और सुनहरी होने तक सेक ले फिर पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले|
  • नीचे से पहली रोटी निकाल ले और दूसरी रोटी भी ऐसे ही सेक ले सारी रोटी इसी तरह से दबा दबा के सेक के निकाल ले, जब तक आखरी रोटी तक न सिक जाये| मसाला खाकरा तैयार है|
  • ठंडी हो जाने के बाद एयर टाइट डिब्बे में भर के रख दे जब मन करे निकाल के आचार या चटनी के साथ परोसे और खाए|

No comments:

Post a Comment