Friday, July 22, 2016

सेवेन कप बर्फी – (बेसन नारियल बर्फी)- Seven Cup Burfi

सेवेन कप बर्फी – (बेसन नारियल बर्फी)- Seven Cup Burfi


सामग्री
  • 1 कप बेसन
  • 1 कप घी
  • 1 ताज़ा नारियल (कद्दूकस करा हुआ)
  • 1 कप फुल क्रीम मिल्क
  • 2 कप चीनी

विधि
  • एक थाली में घी लगा के चिकना कर के अलग रख दे|
  • एक भारी तले की कढाई में एक चम्मच घी डाल के गरम करे, मध्यम आंच पर बेसन डाल के 4 -5 मिनट तक भून ले, बेसन जलना नहीं चाहिए, ना हीं उसका कलर बदलना चाहिए|
  • गैस बंद कर दे, जब बेसन ठंडा हो जाये तो उसी कढाई में चीनी, नारियल, घी और दूध भी मिला दे और अच्छे से मिक्स कर दे|
  • अब कढाई को गैस के ऊपर चढ़ा दे, मध्यम आंच पर कलछुल से मिश्रण को लगातार चलाते रहे, शुरुआत में मिश्रण बहुत ही पतला लगेगा, फिर धीरे धीरे गाढ़ा होने लगेगा|
  • जब मिश्रण कढाई के किनारे छोड़ने लगे और और उसे कलछुल से चलाने में थोड़ी मुश्किल होने लगे तो मिश्रण तैयार है| गैस बंद कर दे|
  • और पहले से चिकनी करी हुई थाली में मिश्रण को पलट दे, पलटे की या किसी समतल कप की सहायता से मिश्रण को समतल फैला दे|
  • जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाये तो चाक़ू से अपने मनपसंद आकार में उसको काट दे| पर थाली में ही रहने दे निकाले नहीं|
  • पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही निकाले और सर्वे करे और खाए| ये बर्फी 8-10 दिनों तक खराब नहीं होती है फ्रिज में रखने की जरुरत नहीं होती है|

No comments:

Post a Comment