Monday, July 18, 2016

खट्टा खम्मन ढोकला - Khatta Khaman Dhokla

खट्टा खम्मन ढोकला - Khatta Khaman Dhokla



सामग्री
  • 1 कप चावल
  • ½ कप चना दाल
  • ½ कप खट्टा दही
  • ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच एनो फ्रूट साल्ट
  • ½ कप पानी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच तेल बर्तन को चिकना करने के लिए
तडके के लिए
  • 2 छोटे चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
  • 2 चुटकी हींग
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
विधि(how to make khatta dhokla at home)
  • चावल और दाल को धोकर पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो के रख दे|
  • भीगने के बाद ग्राइंडर में दही और पानी के साथ मिला के पेस्ट बना ले|
  • नमक, हल्दी मिला के ढक के किसी ग्राम जगह पर 4-5 घंटे के लिए खमीर उठने के लिए रख दे|
  • किसी ढोकले बनाने के बर्तन को तेल लगा के चिकना कर ले |
  • ढोकले के मिश्रण में अदरक हरीमिर्च का पेस्ट, और  इनो फ्रूट साल्ट मिला के अच्छे से फेट दे फिर तेल लगे बर्तन में डाल दे|
  • स्टीम करने के बर्तन में पानी डाल के गरम करे और ढोकले का बर्तन रख के 12-15 मिनट के लिए भाप में पका ले|
  • पकने के बाद 2-3 तक ऐसे ही छोड़ दे थोडा ठंडा होने के बाद निकाल के चौकोर टुकडो में काट ले|
  • तड़का पैन में तेल डाल के गरम करे राय जीरा डाल के तड़कने दे, हींग, हरी मिर्च, करी पत्ता डाल के पकाए, तिल डाल के पकाए|
  • फिर तडके को ढोकले के कटे हुए टुकडो के ऊपर फैला दे|
  • हरी धनिया डाल के गार्निश करे|
  • ढोकला तैयार है हरी चटनी के साथ परोसे और खाए|

No comments:

Post a Comment