Monday, June 13, 2016

ब्रेड पुडिंग– Bread Pudding

ब्रेड पुडिंग– Bread Pudding


सामग्री (for 3-4 servings)

  • ताज़ी ब्रेड
  • बड़े चम्मच मक्खन
  • 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन
  • बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर
  • 3/4 कप चीनी
  • कप फुल क्रीम वाला दूध
  • 1/2 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • बड़े चम्मच बारीक कटे हुए अखरोट
  • बड़ा चम्मच किशमिश
  • बड़ा चम्मच ब्राउन चीनी
  • 1/4 छोटा चम्मच जायफल का पाउडर



विधि (How to make bread pudding)

  • सबसे पहले ब्रेड को किनारे से काट के निकाल दे|
  • ब्रेड के ऊपर मक्खन लगा दे, और उसकी पतली पतली पट्टिया काट ले|
  • एक कांच के ओवन में रखने वाले चौकोर बर्तन में मक्खन लगा के चिकना कर ले, अब ब्रेड के टुकडो को जिस तरफ मक्खन लगा था उस तरफ ऊपर कर के बर्तन में बिछा के एक तरफ रख दे|1
  • 1/2 कप गुनगुने दूध में कॉर्न फ्लौर और चीनी डाल के अच्छे से चीनी घुल जाने तक मिला दे|
  • बाकी दूध को धीमी आंच पर उबलने दे, जब दूध उबलने लगे तो उसमे घुला हुआ कॉर्न फ्लौर का मिश्रण मिला दे और लगातार चलाते रहे जिससे गुल्थिया ना पड़ने पाए|
  • अब मिश्रण में वैनिला एसेंस मिला दे, जब दूध गाढ़ा और स्मूथ हो जाये तो गैस बंद करदे|
  • ब्रेड के बर्तन में जायफल का पाउडर, किशमिश, कटे हुए अखरोट डाल के फैला दे|
  • अब ऊपर से दूध और कॉर्नफ्लौर का मिश्रण डाल के फैला दे|
  • ब्राउन शुगर और पिघला हुआ बटर ऊपर से डाल दे|
  • ओवन को 180c  प्रीहीट करके, मिश्रण वाला बर्तन रखके 35-40 मिनट तक बेक कर ले|
  • ओवन से निकाल के बारीक कटे हुए अखरोट से गार्निश करके खाए और खिलाये|

No comments:

Post a Comment