Thursday, March 31, 2016

मैंगो मस्तानी – Mango Mastani

मैंगो मस्तानी – Mango Mastani
सामग्री (for 3-4 servings)
  • 2-3 बड़े साइज़ के आम
  • 1 कप छोटे टुकडो में कटे हुए आम
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच काजू बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच बादाम बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 2 बड़े चम्मच टूटी फ्रूटी
  • 3-4 चम्मच आइस क्रीम (मैंगो या वनीला)
  • 3 बड़े चम्मच चीनी
  • 1 कप फुल क्रीम मिल्क
  • 5-6 आइस क्यूब
विधि (How to make mango mastani at home)
  • आम को काट के ब्लेंडर में डाल दे, उसमे दूध, चीनी और आइस क्यूब डाल के अच्छे से स्मूथ होने तक ब्लेंड कर ले|
  • एक लम्बे कांच के गिलास में आम के कटे हुए कुछ टुकड़े डाले उसके ऊपर ¾ गिलास तक ब्लेंड करे हुए आम को डाल दे|
  • एक बड़ा चम्मच आइस क्रीम ऊपर से डाले, फिर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी डाले|
  • कटे हुए आम के टुकड़े डाल के तुरंत ही खाए और खिलाये|

No comments:

Post a Comment