Monday, March 28, 2016

अरबी के कटलेट - Arbi Cutlets

अरबी के कटलेट - Arbi Cutlets

सामग्री (for 3-4 servings)
  • 300 ग्राम अरबी (15-16
  • 1 चम्मच लाल मिर्च का पाउडर
  • 1 चम्मच भुने जीरे का पाउडर
  • ½ चम्मच आमचूर पाउडर
  • 2 चम्मच चाट मसाला
  • 2 चम्मच नीबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक (व्रत के लिए सेंधा नमक)
  • 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • परोसने के लिए हरी धनिया या सोंठ की चटनी
सामग्री(How to make arbi cutlet for navratri vrat)
  • अरबी को पानी से अच्छे से दो तीन बार धो ले जिससे साड़ी मिटटी साफ हो जाये|
  • प्रेशर कुकर में या भी किसी पतीले में पानी के साथ अच्छे से पक जाने तक उबाल ले|
  • पकी हुई अरबी का छिलका निकाल दे|
  • एक एक अरबी हाथ में लेकर हथेली पर रख के दूसरी हथेली से दबा के चपटा कर ले| सारी अरबी ऐसे ही चपरी कर के रख ले|
  • अब किसी नॉन स्टिक तवे या पैन में तेल डाल के गरम करे अरबी डाल के धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक ले| सारी अरबी इसी तरह से सेक के निकाल ले|
  • सारे मसाले और नमक अरबी में डाल के मिला दे| ऊपर से नीबू का रस और हरी धनिया डाल के गरम गरम अरबी के कटलेट हरी चटनी या फिर इमली की खट्टी मीठी चटनी के साथ परोसे| 

No comments:

Post a Comment