Wednesday, August 7, 2013

पनीर जलफरेजी- Paneer Jalfrezi




पनीर जलफरेजी- Paneer Jalfrezi
सामग्री (2-3 लोगो के लिए)
1.        200 ग्राम पनीर चौकोर टुकडो में कटा हुआ
2.        1 बड़ा शिमला मिर्च छोटे टुकडो में कटा हुआ
3.        5-6 बीन्स 1 इंच के टुकडो में कटी हुई
4.        1 बड़ा प्याज़ बारीक कटा हुआ
5.        1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
6.        2 बड़े टमाटर बारीक कटे हुए
7.        1 चम्मच कसूरी मेथी
8.        1/4 चम्मच जीरा
9.        1 चम्मच धनिया पाउडर
10.    1/4 चम्मच जीरा पाउडर
11.    1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
12.    1/4 चम्मच गरम मसाला
13.    1/4 चम्मच हल्दी
14.    1 बड़ा चम्मच नीबू का रस
15.    1 बड़ा चम्मच तेल
16.    1 बड़ा चम्मच टोमेटो सौस
17.    तेल पनीर तलने के लिए
18.    स्वादानुसार नमक
विधि (How to make paneer jalfrezi)
एक कढाई में तलने वाल तेल डाल के पनीर को हल्का सुनहरा भून के निकाल ले. फिर गुनगुने पानी में डाल के रख दे.
अब कढाई में एक चम्मच तेल डाल के गरम करे, जीरा डाल के तड़कने दे. फिर प्याज़ डाल के सुनहरा होने तक भूने.
अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के 2-3 मिनट तक भूने.
हल्दी, धनिया, जीरा, और लालमिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और नमक डाल के मिलाये.
टमाटर डाल के 2-3 मिनट भूने. फिर कटी हुई बीन्स और शिमला मिर्च डाल के 5 मिनट पकाए.
टोमेटो सौस डाल के अच्छे से मिलाये.
फिर पनीर के टुकडो को पानी से निकल के मिला दे, धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकने दे.
गरम मसाला और नीबू का रस मिला के गैस बंद करदे.
पनीर जलफरेजी तैयार है गरम रोटी या नान के साथ परोसे.

No comments:

Post a Comment